फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   83 complaints reached in total resolution day, six settled

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची 83 शिकायतें, छह का निस्तारण

Tue, 06 Oct 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
83 complaints reached in total resolution day, six settled
संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुनते अधिकारी - फोटो : DEVBAND
बेहट। संपूर्ण समाधान दिवस में 83 लोग शिकायत लेकर पहुंचे। जिनमें से अधिकारियों ने मौके पर छह शिकायतों का निस्तारण करने का दावा किया है। बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा पहुंचे। सुबह नौ बजे से ही फरियादी तहसील पहुंचने शुरू हो गए। अधिकारियों के सामने पुलिस और राजस्व से संबंधित सबसे अधिक शिकायतें पहुंची। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस अवसर सीडीओ प्रणय सिंह, एसडीएम दीप्ति देव, तहसीलदार कमलेश कुमार आदि सहित सभी विभागों के अधिकारी रहे।
विज्ञापन

बंद कमरे में डीएम,एसएसपी ने ली बैठक
बेहट। सम्पूर्ण समाधान दिवस के बाद डीएम-एसएसपी ने बंद कमरे में स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। दोनों अधिकारियों ने पंचायत चुनावों को लेकर चर्चा की। कानून व्यवस्था को लेकर सजग रहने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। गोपनीय बैठक में एसडीएम, तहसीलदार और सीओ व कई पुलिस इंस्पेक्टर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed