{"_id":"5ce05208bdec220742621781","slug":"81558204936-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनजीओ ने सफाईकर्मियों से इस्तीफा लिया, विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनजीओ ने सफाईकर्मियों से इस्तीफा लिया, विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनजीओ ने सफाईकर्मियों से इस्तीफा लिया
सहारनपुर। महानगर में आईटीसी कंपनी की तरफ से चलाए जा रहे सुनहरा कल मिशन में जुड़े एनजीओ ने करीब डेढ़ दर्जन सफाई कर्मियों को बहला-फुसलाकर इस्तीफा लिखवा लिया। मानदेय बढ़वाने का झांसा देकर इस्तीफा लिखवाया गया था। नाराज सफाई कर्मियों ने शनिवार को एनजीओ के दफ्तर के बाहर धरना देते हुए नारेबाजी की।
सफाईकर्मी रकम सिंह, कुलदीप कुमार और अंशुल कुमार ने बताया कि वह तीन साल से एक एनजीओ के माध्यम से शहर में सुनहरा कल मिशन के तहत सफाईकर्मी के रूप में काम कर रहे हैं। एनजीओ प्रतिमाह आठ से नौ हजार रुपये मानदेय दे रहा है। सफाईकर्मी कई माह से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। पहले तो एनजीओ चलाने वाले मानदेय बढ़ाने का आश्वासन देते रहे, मगर कुछ ही दिन पहले अचानक से उनसे इस्तीफा लिखवा लिया गया। उनसे कहा कि प्रबंधन पर दबाव बनाने के लिए इस्तीफा देना पड़ेगा, इस झांसे में आकर सफाईकर्मियों ने इस्तीफा लिख दिया। शनिवार को एनजीओ के दफ्तर के बाहर धरना दिया। चेतावनी दी कि यदि उन्हें वापस काम पर नहीं रखा जाता है तो वह आंदोलन करेंगे। धरने में शगुफ्ता, नगमा, मीनाक्षी, हिना, रेखा, सोमवती, बबीता, संध्या, नाजरीन, विनीता, विकास, सतपाल, चमनलाल, सब्बल, रवि, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।