फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कॉलोनी के बाहर लगाना होगा प्राधिकरण का स्वीकृति बोर्ड

कॉलोनी के बाहर लगाना होगा प्राधिकरण का स्वीकृति बोर्ड

Wed, 20 Mar 2019 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
कॉलोनी के बाहर लगाना होगा प्राधिकरण का स्वीकृति बोर्ड
सहारनपुर। कॉलोनाइजर्स को कॉलोनी काटते वक्त प्लॉट बेचने से पहले कॉलोनी के बाहर विकास प्राधिकरण की स्वीकृति का बोर्ड लगाना होगा, जिससे लोग अवैध कॉलोनी में प्लॉट खरीदने से बच सकें। ऐसा नहीं करने वाली कॉलोनियों को अवैध माना जाएगा। विकास प्राधिकरण यह व्यवस्था बनाने जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के चारों ओर अवैध कॉलोनियां कट रही हैं। अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदकर लोग कई बार नुकसान उठा चुके हैं। करीब दो साल पहले शकलापुरी मार्ग पर विकास प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनी पर जेसीबी चलवाया था, जिसमें एक दर्जन से अधिक भवन ध्वस्त किए गए थे। ध्वस्तीकरण के खिलाफ राजनीतिक दलों ने विकास प्राधिकरण के अधिकारियों का घेराव कर हंगामा प्रदर्शन किया था। विकास प्राधिकरण चाहता है कि आगे से कोई भी व्यक्ति अवैध कॉलोनी में प्लॉट न खरीदे। इसके लिए प्राधिकरण व्यवस्था करने जा रहा है, जिसमें कॉलोनाइजर को प्लॉट बेचने से पहले कॉलोनी के बाहर प्राधिकरण की स्वीकृति का बोर्ड लगाना अनिवार्य होगा। प्राधिकरण की अपील है कि भविष्य में किसी भी कार्रवाई से बचने के लिए कोई व्यक्ति अवैध कॉलोनी में प्लॉट न खरीदे। वर्तमान में शकलापुरी मार्ग पर कई अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं। बेहट रोड, मानकमऊ क्षेत्र, नवादा रोड, दिल्ली रोड और टपरी मार्ग, जनता रोड, देहरादून रोड और अंबाला रोड पर भी अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं। इनके अलावा चिलकाना रोड पर बड़ी संख्या में कॉलोनियां कटी हैं और काटी जा रही हैं। खास बात यह है कि इस मार्ग पर कभी किसी अवैध कॉलोनी या निर्माण पर कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

हम कॉलोनाइजर्स के लिए कॉलोनी काटने से पहले स्वीकृति का बोर्ड लगाना अनिवार्य करने जा रहे हैं। इसका मकसद अवैध कॉलोनियों पर अंकुश लगाना और आम आदमी को अवैध कॉलोनी में प्लॉट खरीदने से रोकना है। इसके अलावा कोई भी निर्माण करते वक्त भवन स्वामी को स्वीकृति पत्र की छायाप्रति बाहर चस्पा रखनी चाहिए, जिससे पता चले कि भवन का नक्शा पास है। -- सुखलाल भारती, उपाध्यक्ष, सहारनपुर विकास प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed