फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भाजपा के टिकट के लिए छह दावेदार

भाजपा के टिकट के लिए छह दावेदार

Tue, 19 Feb 2019 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के टिकट के लिए छह दावेदार
भाजपा के टिकट के लिए छह दावेदार
विज्ञापन

सहारनपुर। लोकसभा चुनाव के लिए सहारनपुर सीट से भाजपा का टिकट पाने के लिए छह नेता दावेदारी में हैं। पार्टी हाईकमान को बायोडाटा सौंप दिए गए हैं, तो अपने राजनीतिक आकाओं की गणेश परिक्रमा भी कर रहे हैं, ताकि टिकट पक्का हो जाएगा। हालांकि टिकट किसे मिलेगा, इसका फैसला पार्टी हाईकमान को करना है, लेकिन टिकट के दावेदारों को लेकर पार्टी संगठन में सरगर्मी तेज हो गई हैं।
आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मार्च के पहले सप्ताह में आचार संहिता लग सकती है। इसी के चलते राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं, टिकट पाने वाले भी अपनी जुगत भिड़ाने में लगे हैं। सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र से वर्तमान में भाजपा से राघव लखनपाल शर्मा सांसद हैं। चुनाव नजदीक होने के साथ ही पार्टी में कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने टिकट पाने के लिए दावेदारी ठोक दी है। सांसद राघव लखनपाल शर्मा, विधायक ब्रजेश सिंह, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, पूर्व विधायक मनोज चौधरी, पूर्व विधायक महावीर राणा और जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप भी टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। पार्टी सूत्रों की मानें, तो नेताओं ने अपने बायोडाटा पार्टी हाईकमान को सौंप दिए हैं। अब पार्टी हाईकमान को फैसला लेना है कि लोकसभा चुनाव 2019 में किसे प्रत्याशी बनाया जाए। फिलहाल टिकट की दावेदारी करने वाले नेताओं का कहना है कि पार्टी हाईकमान जिसे भी प्रत्याशी घोषित करेगा, उसी को चुनाव जिताने में मेहनत की जाएगी।
विज्ञापन

सात में से चार विधानसभा सीट पर भाजपा
सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें बेहट, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, रामपुर मनिहारन और देवबंद शामिल है। वहीं, नकुड़ और गंगोह विधानसभा क्षेत्र शामली जनपद की कैराना लोकसभा क्षेत्र में शामिल हैं। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने गंगोह, देवबंद, रामपुर मनिहारान और नकुड़ से भाजपा के प्रत्याशी चुनाव जीते थे। यदि 2017 के चुनाव की परफॉर्मेंस को आधार बनाया जाएगा, तो सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र में शामिल विधानसभा क्षेत्र के विधायकों की दावेदारी भी कमजोर नहीं है, तो जिन सीटों पर भाजपा दूसरे नंबर पर रही थी, उन नेताओं ने भी प्रबल दावेदारी कर रखी है। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप की दावेदारी सहारनपुर सीट के अलावा कैराना लोकसभा सीट से भी बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed