{"_id":"5c5c7d76bdec224a611c130c","slug":"81549565302-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थम गया प्रचार, आज होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थम गया प्रचार, आज होगा मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए प्रचार का समय समाप्त हो गया। बृहस्पतिवार को प्रत्याशियों ने कलक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं के चैंबर पर पहुंचकर प्रचार किया तथा बैठकों का दौर भी चलता रहा। अब शुक्रवार को मतदान और मतगणना के बाद चुनाव संपन्न होगा।
चुनाव में अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार शर्मा और चौधरी राजकुमार वर्मा में सीधा मुकाबला है। दोनों ही गुट के अधिवक्ता बृहस्पतिवार को चुनाव प्रचार में लगे रहे। दिन भर बैठकों का दौर चला, तो अधिवक्ताओं को अपने पक्ष में करने के लिए दावे-वादे भी किए गए। चुनाव में दोनों ही गुट के प्रत्याशी अलग अलग वादे कर रहे हैं। अधिवक्ताओं को इंश्योरेंस कराने, वेलफेयर फंड की स्थापना कराने, पुस्तकालय में पुस्तकों की उचित व्यवस्था कराने, जलापूर्ति के लिए सबमर्सिबल और आरओ सिस्टम लगवाने की बातें कही जा रही हैं। शाम को चुनाव प्रचार समाप्त हो गया।
मुख्य चुनाव आयुक्त विनोद कुमार शर्मा, चुनाव आयुक्त सौराज सिंह और चौधरी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मतदान होगा तथा उसी दिन मतगणना कराई जाएगी।