फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हाईवे पर किसानों ने मजदूरों को काम करने से रोका

हाईवे पर किसानों ने मजदूरों को काम करने से रोका

Sun, 20 Jan 2019 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर किसानों ने मजदूरों को काम करने से रोका
हाईवे पर धरना दे रहे किसानों ने मजदूरों को काम करने से रोका
विज्ञापन

सरसावा। हाईवे के समानांतर सर्विस रोड की मांग को लेकर धरनारत किसानों ने हाइवे के कामगारों को काम करने से रोकते हुए मिट्टी तथा अन्य सामानों से लदे वाहन भी रोक लिए। किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी होती वे हाईवे पर काम नही होने देंगे। हालांकि एनएच के अधिकारियों से वार्ता के बाद किसानों ने खनन सामग्री से लदे वाहनों के आवागमन को तो मंजूरी दी। लेकिन धरनास्थल के समीप काम करने से रोक दिया। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी किसानो के बीच पहुंच उनकी मांग का समर्थन किया।
सर्विस रोड़ की मांग को लेकर 12 दिन से धरनारत किसानों ने हाइवे कर्मचारियों को काम करने से रोक दिया। शनिवार को हाइवे अथॉरिटी के मजदूर मिट्टी से भरे डंपर और सामान से भरी ट्रॉली के साथ धरनास्थल के समीप हाइवे किनारे मिट्टी डालकर समतलीकरण कर रहे थे। लेकिन किसानों ने विरोध करते हुए काम रुकवा दिया। धरने पर बैठे मांगेराम प्रधान, आशीष, रजनीश, विनय आदि ने काम रोकते हुए कहा कि पहले झबीरण तथा आसपास के दस गांवों को सर्विस रोड मिलनी चाहिए तभी काम करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद हाईवे पर काम करने वाले मजदूरों ने अधिकारियों को किसानों के विरोध की जानकारी दी। बाद में अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच वार्ता हुई। वार्ता में किसानों ने खनन सामग्री से लदे वाहनों के आवागमन पर तो सहमति दे दी। लेकिन धरनास्थल के आसपास काम कराने से रोक दिया। वहीं, शनिवार को किसानों के बीच पहुंचे पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने झबीरण के लोगों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि मोर्चा किसानों के निर्णय के साथ है। उन्होंने कहा कि किसानों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। धरने पर बिरमपाल, कालूराम, प्रदीप, विनय, बिजेंद्र, आशिक, शकील, सईद, अब्दुल रहमान, मुस्तफा, मुस्तकीम, सुंदर, मतलूब मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed