{"_id":"5c310260bdec2256b61c2af9","slug":"81546715744-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलो इंडिया यूथ गेम्स में दौड़ेगा कार्तिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में दौड़ेगा कार्तिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में दौड़ेगा कार्तिक
सहारनपुर। खेलो इंडिया यूथ गेम्स नौ से 20 जनवरी तक पूना में होंगे। प्रतियोगिता में सहारनपुर से कार्तिक कुमार राणा प्रतिभाग करेंगे, जिनका चयन दस हजार मीटर दौड़ के लिए किया गया है। उधर, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव डॉ. एके गुप्ता का चयन प्रतियोगिता में तकनीकी अधिकारी के लिए हुआ है।
जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एवं नगर विधायक संजय गर्ग ने प्रतियोगिता के लिए कार्तिक राणा और डॉ. एके गुप्ता को शुभकामनाएं दी हैं। जिला एथलेटिक्स संघ की अध्यक्ष सुषमा बजाज ने उम्मीद जताई की कार्तिक राणा प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटेंगे। साथ ही डॉ. एके गुप्ता भी पूर्व की तरह सफलतापूर्वक अपनी जिम्मेदारी को निभाएंगे। सह सचिव मुस्तकीम अंसारी ने बताया कि कार्तिक राणा चार माह पहले जकार्ता में आयोजित 18वीं एशियाई जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दस हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया था। डॉ. एके गुप्ता अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तकनीकी अधिकारी रह चुके हैं। यशपाल सिंह, ईश्वरपाल सिंह, प्रेम कुमार, लाल धर्मेंद्र प्रताप, डॉ. संदीप गुप्ता, रामशरण, संदीप पुंडीर, प्रवीण यादव, रुबिका, जूली, सोनवीर, अब्दुल अहद आदि ने शुभकामनाएं दी।