{"_id":"5c2a749abdec2257235e6d79","slug":"81546286234-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर के बकाए की वसूली को निगम ने लगाए कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर के बकाए की वसूली को निगम ने लगाए कैंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर के बकाए की वसूली को निगम ने लगाए कैंप
सहारनपुर। गृहकर, जलकर और सीवर कर के रूप में बकाया करोड़ों रुपये की वसूली के लिए नगरायुक्त ने वार्डों में कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुपालन में सोमवार को शहर में तीन जगहों पर कैंप लगाए गए। पहले दिन करीब चार लाख रुपये की वसूली की गई। कैंप शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में 16 जनवरी तक लगाए जाएंगे, जिनमें लोग कर जमा करा सकते हैं।
कर अधीक्षक विनय शर्मा ने बताया कि नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर वसूली बढ़ाने के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं। सोमवार को नुमाइश कैंप में पानी की टंकी के नीचे, शहीद गंज में फव्वारा चौक और नवीन नगर में शिव मंदिर पर कैंप लगाकर वसूली की गई। करीब चार लाख रुपये की वसूली पहले दिन की गई है। मंगलवार को चक हरेटी चौक, जुबली पार्क, नेहरू मार्केट और बूढ़ीमाई चौक पर कैंप लगाए जाएंगे। शर्मा ने बताया कि 16 जनवरी तक कर जमा नहीं करने वालों पर 12 प्रतिशत ब्याज लगेगा। उसके बाद भी कर जमा नहीं करने वालों के पानी और सीवर के कनेक्शन काटने या फिर कुर्की की कार्रवाई भी की जा सकती है। ऐसे में किसी भी कार्रवाई से बचने के लिए जरूरी है कि कैंप में पहुंचकर कर जमा कराएं।
---
बकाया कर की वसूली के लिए कैंप लगाने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए गए हैं। कैंपों की शुरूआत हो चुकी है। नगरवासियों को परेशानी न हो इसीलिए प्रतिदिन अलग-अलग कॉलोनियों में कैंप लगाने का निर्णय लिया गया है। नगरवासियों को चाहिए कि वह ब्याज लगने और किसी भी कार्रवाई से बचने के लिए कर जमा कराएं।
विज्ञापन
ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।