{"_id":"5bfd95b7bdec224191301f8a","slug":"81543345591-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में कर रहे थे ड्यूटी, तीन निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में कर रहे थे ड्यूटी, तीन निलंबित
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कचहरी में हवालात ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा और दो सिपाहियों ने कचहरी तिराहे पर जमकर हंगामा किया। एक कार को सड़क के बीच खड़ी कर जाम लगा दिया। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एसएसपी ने तीनों को के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
मंगलवार दोपहर उस समय कचहरी हवालात ड्यूटी में तैनात एक दरोगा और दो सिपाहियों ने कचहरी तिराहे पर हंगामा कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक कार को लाकर बीच सड़क पर खड़ा कर दिया। जिससे जाम लग गया। काफी देर तक तीनों आरोपी हंगामा करते रहे। बाद में एक पुलिसकर्मी ने किसी प्रकार उनकी गाड़ी को एक ओर हटाया तथा तीनों को समझा-बुझा कर शांत किया। इसी दौरान अधिकारियों को किसी ने सूचना दे दी। जिस पर तीनों को पकड़ लिया गया और उनका मेडिकल कराया गया। एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि एक दरोगा राहुल और दो सिपाही संजीव एवं सुधीर पर ड्यूटी के दौरान नशे में हंगामा करने का आरोप है। उनक मेडिकल कराया जा रहा है। तीनों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जा रही है।