{"_id":"5b95739a867a557ec15a3ee9","slug":"81536521114-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्यकर्मी भर्ती परीक्षा से 60 फीसदी अभ्यर्थी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्यकर्मी भर्ती परीक्षा से 60 फीसदी अभ्यर्थी गायब
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। एनआरएचएम के तहत स्वास्थ्यकर्मियों के अनेक पदों पर भर्ती के लिए रविवार को हुई परीक्षा से 60 फीसदी से अधिक अभ्यर्थी नदारद रहे। कई केंद्रों पर 500 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 100 से 200 तक अभ्यर्थी ही शामिल हो सके। ऐसी स्थिति में परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में विभाग को कोई परेशानी नहीं हुई।
परीक्षा के लिए जनपद में 30 केंद्र बनाए गए थे, जिनपर 14 हजार 107 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। परीक्षा पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक चली। परीक्षा केंद्रों पर भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद थी, मगर यहां अनेक परीक्षा केंद्रों पर सन्नाटा सा पसरा रहा। एसएएम इंटर कॉलेज में कई कक्षों में दस से 20 ही अभ्यर्थी बैठे नजर आए। परीक्षा के दौरान केंद्रों से सौ मीटर के दायरे में सभी साइबर कैफे और फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहीं। किसी भी घटना से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। कई केंद्रों पर अभ्यर्थियों की संख्या से अधिक स्टाफ और सुरक्षा बल तैनात नजर आया। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि यह परीक्षा एएनएम, वार्ड ब्वॉय समेत अनेक पदों के लिए थी। जिसमें करीब 5000 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हो सके। परीक्षा के शांतिपूर्ण और नकल विहीन होने का दावा किया गया।