{"_id":"5b37d1d74f1c1b694d8b947a","slug":"81530384855-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुमक्खियों के काटने से ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुमक्खियों के काटने से ग्रामीण की मौत
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुमक्खियों के काटने से ग्रामीण की मौत
बिहारीगढ़। खेत में मजदूरी करने गए ग्रामीण पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। रात भर गन्ने के खेत बेसुध पड़े रहने के बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने तलाश किया तो सुबह उसका शव खेत से बरामद हो गया।
बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कुरडीखेड़ा निवासी 45 वर्षीय फुरकान गांव में ही झबल के खेत में शुक्रवार सुबह मजदूरी पर गया था। किसी वक्त उस पर खेत में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मक्खियों के हमले के बाद वह बेसुध हालत में वहीं पड़ा रहा। रात भर वह वहीं पर पड़ा रहा। जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने शनिवार सुबह उसकी तलाश की। जब तक वह खेत में मृत अवस्था में पड़ा मिल गया। थानाध्यक्ष एमपी सिंह ने बताया कि सुबह गन्ने के खेत से फुरकान का शव बरामद हुआ है। उसके शरीर पर मधुमक्खियों के काटने के असंख्य डंक मारने के निशान मिले हैं। इसलिए मधुमक्खियों के हमले में उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुरोध पर बिना किसी कार्रवाई के शव को उन्हें सौंप दिया गया।