{"_id":"5b2fed854f1c1bab6e8b9a8b","slug":"81529867653-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर क्लीनर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर क्लीनर की मौत
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर क्लीनर की मौत
गंगोह (सहारनपुर)। ट्रक से तिरपाल उतार रहा क्लीनर विद्युत की हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उक्त लाइन के तार एक खंभा टूटा होने की वजह से नीचे झूल रहे थे। लोगों ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
मुजफ्फरनगर के कस्बा चरथावल निवासी मुस्तफा तीतरों रोड स्थित बंद पड़े पेट्रोल पंप के पास स्थित एक व्यापारी के यहां सीमेंट की गाड़ी ले कर आया था। दुकान के बाहर ट्रक खड़ा कर उसने क्लीनर नईम को सीमेंट के ऊपर से तिरपाल हटाने के लिए कहा। नईम ट्रक पर चढ़कर तिरपाल उतारने लगा, तभी वहां नीचे झूल रहे विद्युत तारों से उसका हाथ टच हो गया। करंट की चपेट में आकर वह चीखते हुए ट्रक से नीचे गिरा। उसकी चीख सुनकर वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर उसकी मौत हो चुकी थी। चालक मुस्तफा के शव को लेकर चरथावल लौट गया। नौशाद, भूरा, फिरोज, फुरकान, आदिल, बिलाल, अंकित, काला, अबरार, रहमान आदि स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त लाइन का एक पोल करीब चार माह पूर्व टूट गया था। जिस वाहन की टक्कर से उक्त पोल टूटा था, उसके चालक से विद्युतकर्मी पोल के नाम पर 10 हजार रुपये वसूल ले गए थे। इसके बावजूद आज तक उक्त पोल को नही लगाया गया। जिसके चलते यह लाइन नीचे झूल रही है। आशंका जताई की यदि पोल नही लगाया गया तो और भी हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रदर्शन करते हुए एसडीएम से दोषी विद्युत कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने और पोल बदलवाने की मांग की है।