फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सच्चे मन से याद करने पर ईश्वर नहीं छोड़ते अकेला

सच्चे मन से याद करने पर ईश्वर नहीं छोड़ते अकेला

Thu, 21 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
सच्चे मन से याद करने पर ईश्वर नहीं छोड़ते अकेला
सहारनपुर। आचार्य अजय किरण महाराज ने रूकमणी विवाह का वर्णन करते हुए कहा कि जो मनुष्य सच्चे मन से ईश्वर को याद करते हैं, ईश्वर उन्हें कभी अकेला नहीं छोड़ते।
विज्ञापन

पायस एजूकेशनल ग्रुप के तत्वावधान में ब्रिजेशनगर में चल रही श्रीमद्भागवत में उन्होंने कहा कि जब रूकमणी विवाह योग्य हुई तो उनके पिता भीष्म को उनके विवाह की चिंता हुई। लोग रूकमणी के पास आते थे और भगवान श्री कृष्ण की प्रशंसा करते थे। रूकमणी ने निश्चय कि वह विवाह करेंगी तो श्रीकृष्ण से ही करेंगी। रूकमणी के भाई को यह बात मंजूर नहीं थी। रूकमणी ने यह संदेश एक ब्राह्मण के माध्यम से द्वारिका में भगवान श्रीकृष्ण को भेजा और उनसे विवाह की इच्छा जाहिर की। संदेश मिलने के बाद श्रीकृष्ण कुंडनीपुर की तरफ चल दिए। रूकमणी जैसे ही गिरिजा मंदिर पहुंची तो श्रीकृष्ण ने उन्हें अपने रथ पर बैठा लिया। यदुवंशियों ने उन्हें रोककर युद्ध किया और शिशुपाल पराजित हो गए। बाद में द्वारिका पहुंचकर श्रीकृष्ण ने रूकमणी से विवाह किया। पंडित राकेश मोहन, पंडित मुकेश शुक्ला, पंकज पांडेय ने पूजा अर्चना कराई। सांसद राघव लखनपाल शर्मा, मेयर संजीव वालिया, एमएलसी हेम सिंह पुण्डीर, सुनील गुप्ता, पंकज गर्ग, रोशनलाल गर्ग, उमेश कौशिक, अशोक गर्ग, विजय शंकर शर्मा, राकेश वत्स, मीनू गर्ग, संगीता, पूजा, अमित, हर्षित, राघव, सचिन भारद्वाज, शकुंतला गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed