{"_id":"5b1c2bbd4f1c1bf46e8b6f80","slug":"81528572861-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय किसान मजदूर मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय किसान मजदूर मंच
Updated Sun, 10 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
वादे पूरे करने में विफल साबित हुई भाजपा सरकार
सहारनपुर। भारतीय किसान मजदूर मंच की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों से किए वादों को पूरा करने में विफल साबित हुई है। इसके चलते किसानों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। शनिवार को हकीकत नगर स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव के समय भाजपा ने जो वादे किए थे उन्हें पूरा करने में सरकार विफल साबित हुई है। किसान जहां बकाया गन्ना मूल्य भुगतान पाने के लिए तरस रहे हैं वहीं बेरोजगार युवाओं को अभी तक रोजगार नहीं मिला है। महिला सभा के अध्यक्ष आरती शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिलाओं के प्रति उत्पीड़न की घटनाओं में इजाफा हुआ है। इसमें अरविंद मलिक, तरुण कुमार, योगेश, राजेंद्र सिंह, शीशपाल, नरेंद्र, नीरज, कृष्णपाल, लटूर सिंह, महफूज अंसारी, शकील सैफी, महताब, शहजाद, कुरबान, सलीम, शाहिस्ता, कौसर जहां, तबस्सुम आदि रहे। ब्यूरो