{"_id":"5aff1e164f1c1bd5408b6581","slug":"81526668822-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठों पर श्रम कानूनों का पालन कराया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठों पर श्रम कानूनों का पालन कराया जाए
Updated Sat, 19 May 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। भट्ठा श्रमिकों और स्वामियों की उप श्रमायुक्त मधुर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में श्रम कानूनों का पालन कराने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि भट्ठों पर श्रमिकों के लिए आवास और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
लेबर भवन में आयोजित बैठक में भट्ठा श्रमिक नेताओं, मालिकों और डीएलसी के बीच में भट्ठों पर श्रम कानून लागू कराने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि इस समय ईंट पथाई का न्यूनतम पथाई रेट 483 रुपये प्रति हजार है। भट्ठों को उद्योग का दर्जा होने के चलते तमाम श्रम कानूनों का कड़ाई से पालन होना चाहिए। श्रमिक नेताओं ने कहा कि भट्ठों पर श्रमिकों को रहने के लिए आवास और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा के लिए भी व्यवस्था के साथ ही मेडिकल की सुविधा भी दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि सभी श्रमिकों को न्यूनतम वेतन, बोनस आदि तमाम देय दिलाए जाने चाहिए। जो भट्ठा मालिकान श्रम कानूनों का पालन करने में आनाकानी करेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। भट्ठा यूनियन की ओर से चौधरी बख्तावर सिंह, दीपक गर्ग, राजकुमार मित्तल, और श्रमिकों की ओर से कामरेड तिलकराज भाटिया, बाबूराम कटारिया, करेशन, धीरजपाल, जनेश्वर प्रसाद आदि रहे।