फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जिन्ना की मजार पर भाजपा नेताओं ने टेका मत्था: राजीव

जिन्ना की मजार पर भाजपा नेताओं ने टेका मत्था: राजीव

Mon, 07 May 2018 12:45 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
जिन्ना की मजार पर भाजपा नेताओं ने टेका मत्था: राजीव
सहारनपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने कभी मोहम्मद अली जिन्ना को देशभक्त नहीं माना। भाजपा के वरिष्ट नेता लालकृष्ण आडवाणी कराची में जिन्ना की मजार पर मत्था टेक चुके हैं। कहा कि जिन्ना को लेकर भाजपा को अपनी नीति स्पष्ट करनी चाहिए।
विज्ञापन

साहबजी नगर में पत्रकार वार्ता के दौरान राजीव शुक्ला ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में भाजपा ने भ्रष्टाचारियों को टिकट दिया है, जिसका जवाब जनता मतदान कर देगी। मोहम्मद अली जिन्ना को लेकर चल रहे विवाद पर पूछे गए सवाल के जवाब में राजीव शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने ही जिन्ना को लेकर विवाद खड़ा किया। कांग्रेस ने कभी जिन्ना को देशभक्त नहीं माना। क्योंकि, जिन्ना की वजह से ही देश का बंटवारा हुआ। कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने करांची में जिन्ना की मजार पर मत्था टेका और उनकी तारीफ की थी। जसवंत सिंह ने जिन्ना को देशभक्त लिखा और अब स्वामी प्रसाद मौर्य जिन्ना को देशभक्त बता रहे हैं। किसी कांग्रेसी ने जिन्ना की मजार पर आज तक मत्था नहीं टेका। भाजपा के कुछ नेता जिन्ना की फोटो हटाने की बात कर रहे हैं तो कुछ उनकी तारीफ के पुल बांध रहे हैं। जिन्ना को लेकर भाजपा ने ही विवाद पैदा किया है। भाजपा को देश को बताना चाहिए कि जिन्ना पर उनका क्या विचार है।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद, एआईसीसी सदस्य व कार्यवाहक अध्यक्ष जावेद साबरी, विधायक नरेश सैनी, मसूद अख्तर मौजूद रहे।
कैराना चुनाव में विपक्ष मजबूत
सहारनपुर। कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि कैराना लोकसभा उपचुनाव में विपक्ष मजबूत है। फूलपुर और गोरखपुर चुनाव में जनता भाजपा को जवाब दे चुकी और अब कैराना लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को करारा जवाब मिलने जा रहा है। विपक्ष का प्रत्याशी ही जीतकर आएगा और कांग्रेस उसका समर्थन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed