फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दरवाजे का उसके मुझे दरबान बना दें

दरवाजे का उसके मुझे दरबान बना दें

Tue, 17 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
दरवाजे का उसके मुझे दरबान बना दें
सहारनपुर। डेरा बंदा नवाज के 53वें उर्स पर धूमधाम से कार्यक्रम का आयोजन किया। शायरों ने एक से बढ़कर एक कलाम पेश कर जायरीनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

गांव शेखपुरा कदीम स्थित डेरा बंदा नवाज पर रविवार की रात आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत डेरा प्रमुख डीबीएन महाराज बड़े सरकार ने की। ऑल इंडिया शायर जहाज देवबंदी ने संचालन करते हुए कहा कि दरवाजे का उसके मुझे दरबान बना दे, मुश्किल को जो आसानी से आसान बना दे। शायर आदिल हुसैन, महमूद असर, साजिद हुसैन ने भी अपने कलाम पेश किए। कव्वाल असलम वारसी ने ताज दारे औलिया मुश्किल कुशा मौला अली कलाम पेश कर जायरीनों को झूमने पर मजबूर कर दिया। विनोद राजन एंड पार्टी ने ओ लाल मेरी पत रखियों बला झूले लालण पेश किया। जुनैद साबरी, लवली मान, श्रवण गाबा ने भी अपने कलाम पेश किए। देर रात तक अध्यात्मिक और रुहानी वातावरण में जायरीन झूमते रहे। मेयर संजीव वालिया, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, एडीएमई एसके दुबे, सीओ मुकेश चंद्र मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार, मेयर यमुनानगर सरोज बाला, प्रशांत सिंह, नीरज सिंह, हरमीत सिंह व मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed