फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कारागार में रावण की भूख हड़ताल तुड़वाई

कारागार में रावण की भूख हड़ताल तुड़वाई

Sun, 15 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
कारागार में रावण की भूख हड़ताल तुड़वाई
कारागार में रावण की भूख हड़ताल तुड़वाई
विज्ञापन

सहारनपुर। दलितों के खिलाफ मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर जेल में आंदोलनरत भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर रावण की हड़ताल जेल प्रशासन ने तुड़वा दी हैं। शुक्रवार रात को रावण की तबीयत बिगड़ जाने के कारण अधिकारियों में अफरातफरी मच गई थी। भीम आर्मी ने जेल प्रशासन को आरोपित करते हुए दो दिन में नई रणनीति तय करने की बात कही है।

सहारनपुर में हुए बवाल को लेकर जेल में बंद भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर रावण ने दलितों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर रावण सात अप्रैल को भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। रावण के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने भी आठ स्थानों पर धरना शुरू कर दिया था। प्रशासन कई दिनों से रावण की भूख हड़ताल समाप्त कराने के प्रयास में लगा था। शुक्रवार रात को रावण की तबीयत बिगड गई तो चिकित्सकों को बुलाया गया। चिकित्सक की राय पर देर रात रावण को भूख हड़ताल समाप्त करा दी गई है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा वीरेश राज शर्मा का कहना है कि रावण की भूख हड़ताल तुड़वा दी गई है, क्योंकि लगातार उसका स्वास्थ्य गिर रहा था। उधर, भीम आर्मी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मंजीत सिंह और जिलाध्यक्ष कमल वालिया ने बताया कि शुक्रवार को रावण की तबीयत बिगड़ गई थी। जेल प्रशासन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती किया था। आरोप लगाया कि जेल प्रशासन ने जबरन रावण की भूख हड़ताल समाप्त कराई है। फिलहाल हड़ताल समाप्त कर दी गई है। दो दिन बाद आंदोलन की अगली रणनीति तय कर घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed