{"_id":"5abbe4b64f1c1bf4298b471a","slug":"81522263222-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौमी एकता मुशायरे में पढ़े हिंदू मुस्लिम एकता के कलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौमी एकता मुशायरे में पढ़े हिंदू मुस्लिम एकता के कलाम
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। दिशा सामाजिक संगठन के तत्वावधान में कौमी एकता मुशायरे का आयोजन किया गया। इसमें शायरों ने अपने कलाम पेश कर लोगों को देर रात तक बांधे रखा।
मंगलवार रात सुल्तानपुर के पैठ मैदान में हुए कौमी एकता मुशायरे का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ बसपा नेता और समाजसेवी फजलुर्रहमान ने शमा रौशन करके किया। इस अवसर पर उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि दिशा संस्था द्वारा क्षेत्र में कौमी एकता और हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए यह एक सकारात्मक प्रयास है। उन्होंने कहा कि देश एवं समाज के विकास में आपसी भाईचारा और कौमी एकता होना बहुत आवश्यक है।
दिशा संस्था के संयोजक केएन तिवारी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से क्षेत्र के लोगों में भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं तहजीब की भावना बढ़ती है। इस अवसर पर शायर शादाब नियाजी, सज्जाद झंझट, इदरीस बासित, अतहर आजमी, साबिर फलाई, फाराज अहमद फैराज दानिश कमाल, इशरत जहां, डा. खुशबू रामपुरी, नाजिया सहरी, जावेद आसी, नवाजिश खान, मोबिन धीरज, जिगर देवबंदी, नूर देवबंदी, अंजुम सहारनपुरी और शहनाज आदि मुख्य शायरों ने अपने कलाम और गजलें प्रस्तुत की। संचालन सुल्तान खुर्रम साहब ने किया। इस अवसर पर गुलाम मुहिउद्दीन उर्फ पीरू मियां बेहट, मोहम्मद अहमद काजमी, इकराम भाई उर्फ लाला, बाल किशन शर्मा, राजीव सिंघल, रेहाना अदीब, शाहीन प्रवीन, शादाब, नसीमा देहरादून, जाह्नवी तिवारी, लियाकत जी, तनवीर भाई, बाबू प्रधान, पी. राम, अरुण कुमार, नीलम, मीरा, बाबूराम, रियासत, तसनीम, मोमिना आंचल संस्था नजीबाबाद, सुरेशो सैनी, रानी, कोपीन, रोशन देवी, रामरती, कुलदीप रावत आदि रहे।