फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   महिलाओं से अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान

महिलाओं से अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान

Sun, 18 Mar 2018 01:16 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं से अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान
महिलाओं से अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान
विज्ञापन


फोटो-6

अमर उजाला ब्यूरो
चिलकाना। विश्व युवक केंद्र नई दिल्ली एवं दिशा सामाजिक संगठन के संयुक्त तत्वावधान में दिशा कैंपस में महिला सशक्तिकरण विषय पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि संघर्ष करके ही महिलाएं पुरूषों के बराबर अवसर पा सकती हैं।
शनिवार को दिशा कैंपस में हुए सेमिनार में विश्व युवक केंद्र दिल्ली से आए प्रवीण कुमार शर्मा ने कहा कि महिलाओं की समान भागेदारी के बिना देश और समाज का विकास असंभव है। उन्होंने कहा कि महिला को विकास के हर क्षेत्र में जोड़ने की आवश्यकता है। दिशा संस्था के संस्थापक केएन तिवारी ने प्रतिभागियों को महिला सशक्तिकरण के विषय में कहा कि महिलाओं को भी पुरुषों के समान समाज में समान अवसर मिलने चाहिए। यह अवसर संघर्ष से ही प्राप्त किया जा सकता है। संयोजक गीता गेरौला ने महिलाओं के सशक्तिकरण के संदर्भ में कहा कि परिवार, समाज, धर्म, राजनीति एवं परंपराएं महिलाओं के विकास में रुकावट रही हैं। उन्होंने महिलाओं को शिक्षित एवं जागरूक होने की सलाह दी।
विज्ञापन

जाहन्वी तिवारी ने महिलाओं को जेंडर समानता एवं महिला हिंसा के विषय में जानकारी दी। इसके अलावा रेहाना अदीब एवं शाहीन परवीन ने महिलाओं को महिला अधिकार, घरेलू हिंसा, तीन तलाक, महिला शिक्षा, महिला स्वास्थ्य आदि के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में तहरीक संस्था से अरशद कुरैशी, आंचल संस्था से मोमिना, प्रयास से हरपाल सिंह, नवभारत संस्था मुरादाबाद से ममता सैनी, लियाकत, नसीमा, रियासत, आंचल संस्था से निर्मला रानी, तस्नीम, रेखा शर्मा, कुलदीप एवं अस्तित्व संस्था के कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन समन्वयक पी राम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed