{"_id":"5a9af4124f1c1b4f588bbafd","slug":"81520104466-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ महीने बाद भी युवती बरामद न करने पर रोष जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ महीने बाद भी युवती बरामद न करने पर रोष जताया
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कुतुबशेर थाना क्षेत्र के एक गांव के लोगों ने डेढ़ महीने बाद भी पुलिस द्वारा अपहृत दलित युवती को बरामद नहीं किए जाने पर रोष जताया है। लोगों ने गांव का माहौल बिगड़ने की आशंका जताई है।
कुतुबशेर थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने आरोप लगाया है 19 जनवरी को उसकी बेटी का घर जाते समय दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। उसी दिन उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी थी और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई। तब से लगातार पुलिस से अपनी बेटी को बरामद करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। जबकि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। इससे गांव में तनाव बना हुआ है। उन्होंने मांग की है कि शीघ्र ही उनकी बेटी को बरामद किया जाए। गांव में तनाव की स्थिति के चलते किसी भी दिन गांव का माहौल खराब हो सकता है। उन्होंने इस मामले में मानवाधिकार आयोग को भी शिकायती पत्र भेजा है।