{"_id":"5a8f16d24f1c1b5e6e8b6dc4","slug":"81519326930-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथौली में प्रधान पद के लिए हुआ 77.71 प्रतिशत मतदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथौली में प्रधान पद के लिए हुआ 77.71 प्रतिशत मतदात
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। हथौली ग्राम पंचायत में प्रधान पद के उपचुनाव में 77.71 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रधान पद के लिए पांच प्रत्याक्षियों के भाग्य का फैसला मतपेटियां में बन्द हुआ। मतगणना 24 फरवरी को प्रात आठ बजे ब्लाक मुख्यालय पर शुरू होगी।
बृहस्पतिवार को विकास खंड साढ़ौली कदीम की ग्राम पंचायत हथौली में प्रधान पद के लिए प्रात सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। प्रधान पद के लिए कविता देवी, संदीप कुमार, कुलदीप सिंह, शिवचरण, बिरमपाल सहित पांच प्रत्याक्षी चुनाव मैदान में है। निर्वाचन अधिकारी मोहकम सिंह ने बताया कि 2437 मतदाताओं में से 1894 मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान में 985 पुरुष व 909 महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया। युवाओं ने भी बढ़चढ़ कर मतदान में भाग लिया। मतगणना 24 फरवरी को प्रात आठ बजे ब्लाक मुख्यालय पर शुरू होगी। उपजिलाधिकारी वैभव शर्मा व तहसीलदार हर्ष चावला ने भी मतदान का मौके पर निरीक्षण किया। मतदान के दौरान भी हथौली गांव में मुख्य मार्ग पर संचालित शराब का ठेका दिन भर खुला रहा। शराब ठेका संचालकों का कहना है कि उन्हें ठेका बंद करने के लिए कोई आदेश नहीं मिले है। उपजिलाधिकारी वैभव शर्मा का कहना है कि नियमानुसार ठेका बंद रखा जाना चाहिए।