{"_id":"5a887c464f1c1bd04b8b62d5","slug":"81518894150-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीम आर्मी के कार्यक्रम में शामिल होने को जमीयत अध्यक्ष अरशद मदनी को मिला न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीम आर्मी के कार्यक्रम में शामिल होने को जमीयत अध्यक्ष अरशद मदनी को मिला न्योता
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद। भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी से मुलाकात कर उन्हें सहारनपुर में 18 फरवरी (आज) होने वाले भीम आर्मी के कार्यक्रम में आने का न्यौता दिया है।
शनिवार को जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के आवास पर पहुंचे विनय रतन सिंह ने उन्हें सहारनपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आने का न्यौता दिया। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक मुलाकात चली। इस दौरान विनय रतन सिंह ने कहा कि देश में पूरी तरीके से लोकतंत्र को स्थापित कराकर संविधान को लागू कराना और दलित मुस्लिमों को उनका हक दिलाना भीम आर्मी का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों और दलितों को साजिश के तहत निशाना बनाया जा रहा है। इसलिए जरूरी है कि देश में शांति चाहने वाले लोग एक मंच पर आए ताकि असामाजिक तत्वों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके। विनय रतन ने कहा कि सहारनपुर में होने वाले कार्यक्रम में इन्हीं सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।