फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अतिक्रमण से घुटा पुराने शहर का दम

अतिक्रमण से घुटा पुराने शहर का दम

Fri, 16 Feb 2018 12:41 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण से घुटा पुराने शहर का दम
सहारनपुर। अतिक्रमण से पुराने शहर का दम घुट रहा है। पुराने शहर के कई इलाकों में अतिक्रमण के कारण जाम लगा रहता है। यहां पर ट्रैफिक पुलिस भी तैनात नहीं रहती। इस कारण नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

सहारनपुर स्मार्ट सिटी शामिल है। हालांकि, प्रशासन द्वारा कई कड़े कदम उठाने की भी तैयारी की जा रही है। मगर, पुराने शहर का हाल ज्यादा खराब है। क्योंकि, आबादी बढ़ने के साथ यहां अतिक्रमण भी बढ़ता चला गया। इससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हुई है। पुराने शहर में जोगियान पुल, सब्जी मंडी पुल, दालमंडी पुल और खुमरान पुल पर रोजाना जाम लगा रहता है। इसके अलावा शहीदगंज बाजार, मोरगंज बाजार, चौकी सराय, नया बाजार, हलवाई अट्टा, सराफा बाजार में भी अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था ठप रहती है। क्योंकि, यहां दुकानों के बाहर भारी मात्रा में अतिक्रमण है। यहां पर जाम खुलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस भी तैनात नहीं रहती है। लोगों को जाम के झाम से मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। इन इलाकों में सभी मुख्य बाजार है। मगर, जाम के कारण नए शहर के लोग पुराने शहर की तरफ जाने से बचते हैं। दो वर्ष पूर्व पुलिस-प्रशासन ने इन इलाकों में वन-वे प्लान लागू किया था। तब स्थिति में सुधार आया था। मगर, कुछ समय बाद वन-वे प्लान को हटा दिया गया। इस कारण अब पहले जैसी स्थिति बनी है। नगरायुक्त गौरव वर्मा का कहना है कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत पुराने शहर में कई काम कराए जाएंगे। इसके लिए कड़े कदम उठाने होंगे, जिसकी कार्य योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed