फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ग्राम समाज की भूमि का रिकार्ड खंगालने की तैयारी में प्रशासन

ग्राम समाज की भूमि का रिकार्ड खंगालने की तैयारी में प्रशासन

Tue, 30 Jan 2018 12:09 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
ग्राम समाज की भूमि का रिकार्ड खंगालने की तैयारी में प्रशासन
ग्राम समाज की भूमि का रिकार्ड खंगालने की तैयारी में प्रशासन
विज्ञापन

सहारनपुर। ग्राम समाज की भूमि के रिकार्ड और वर्तमान में उसकी वस्तुस्थिति जानने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। इसके लिए वर्ष 1950 का दर्ज ग्राम समाज की जमीन और आज ग्राम समाज की भूमि के रिकार्ड को खंगाला जाएगा। इसकी समीक्षा के लिए 5 फरवरी को जिलाधिकारी की सभी उप जिलाधिकारियों के साथ बैठक तय की गई है।
ग्राम समाज की भूमि में हुई गड़बड़ियों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रवैया अपना रहा है। इसके लिए प्रशासन वर्ष 1950 यानि फसली वर्ष 1359 के राजस्व रिकार्ड में ग्राम समाज की कितनी जमीन दर्ज है और आज क्या हालत है इसकी जांच करेगा। इसको जांचने को लेकर वर्ष 1950 के रिकार्ड के साथ ही आज के रिकार्डों को भी खंगाला जाएगा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार ने बताया कि इन दोनों रिकार्डों की जांच करने से पता चल जाएगा कि ग्राम समाज के रकबे में कब और कैसे कमी आई। उन्होंने बताया कि इस बीच जिले में दो बार चकबंदी भी हो चुकी है। पट्टों के आवंटन आदि को भी जांच के दायरे में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि इसको लेकर 5 फरवरी को होने वाली बैठक के बाद जांच का कार्य आगे बढे़गा।
विज्ञापन


शुरू नहीं हो पाया अतिक्रमण चिन्हीकरण अभियान
सहारनपुर। ढमोला नदी पर हुए अतिक्रमण को चिह्नित करने का अभियान सोमवार से शुरू नहीं हो सका। चिह्नीकरण टीम में लगाए गए राजस्व निरीक्षकों का प्रशिक्षण होने के कारण अब यह कार्य मंगलवार से शुरू किया जाएगा। ढमोला नदी क्षेत्र में हुए अतिक्रमण का चिह्नीकरण के लिए प्रशासन ने 29 जनवरी से 4 फरवरी तक की समय तय किया हुआ है। बता दें कि वर्ष 2013 में आई बाढ़ में ढमोला नदी में अतिक्रमण के चलते कई कालोनियों में लोगों के घरों में पानी भर गया था। जिससे काफी हानि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed