{"_id":"5a511e944f1c1b1c198b53f7","slug":"81515265684-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैभव सैनी हत्याकांड की जांच को कैंडल मार्च आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैभव सैनी हत्याकांड की जांच को कैंडल मार्च आज
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। गाजियाबाद में बीटेक के छात्र वैभव सैनी की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में क्षेत्रवासी पीड़ित मां को न्याय दिलाने के लिए रविवार को सड़कों पर उतरेंगे। सर्वदलीय संघर्ष समिति के आह्वान पर रविवार को कैंडल मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद सीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर मामले की जांच की मांग की जाएगी। अनेक सामाजिक संस्थाओं ने समिति को अपने समर्थन की घोषणा की।
बता दें कि नगर निवासी विधवा महिला अनीता देवी के पुत्र वैभव सैनी की कथित रूप से गाजियाबाद में 18 मंजिल से गिरने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दिए जाने के बावजूद दो माह बाद भी आज तक रिपोर्ट दर्ज नही गई। आरोप है कि पुलिस हत्यारों को बचाने के लिए मामले को आत्महत्या बताते हुए रफा-दफा करने का प्रयास कर ही है। अनीता द्वारा सोशल मीडिया के साथ ही मामले को सांसद राधव लखनपाल शर्मा और विधायक प्रदीप चौधरी द्वारा भी प्रदेश सरकार के समक्ष रखा जा चुका है। इसके बावजूद गाजियाबाद पुलिस अपनी हठधर्मिता पर अड़ी हुई है। शनिवार को सर्वदलीय संघर्ष समिति के पदाधिकारी अध्यक्ष नरेंद्र तायल, नौशाद चौधरी, श्रवण शर्मा, डॉ. राकेश गर्ग, गगन गर्ग, डॉ. अमित गर्ग, शशिकांत शर्मा आदि पुलिस क्षेत्राधिकारी से मिले और उन्हें घटना से अवगत कराते हुए कैंडल मार्च निकाले जाने की जानकारी दी।
उत्तर प्रदेश जन जागरण मंच की बैठक में बीटेक के छात्र वैभव सैनी हत्याकांड की जांच के लिए निकाले जाने वाले कैंडल मार्च सहित सभी आंदोलनों में शामिल होने का निर्णय लिया गया। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. वीर सिंह भावुक, महामंत्री सूफी तहसीन, कोषाध्यक्ष मौलाना खालिद, यामीन मेम्बर, मौलाना मुर्तजा, डॉ. यूसुफ रशीद कुद्दूसी, मो. सलमान, संदीप तायल, मा. रतन सिंह, तीर्थ प्रकाश सैनी, डॉ. प्रवेश बटार, डॉ. सुरेश भारती, महिपाल प्रजापति, देवीचंद पांचाल, कंवर पाल विश्वकर्मा, महिपाल पांचाल, यशपाल, सुशीला सैनी, शगुफ्ता आदि रहे।