{"_id":"5a4fc49e4f1c1b41198b5123","slug":"81515177118-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वुडकार्विंग उद्योग को तेजी से बढ़ाना जरूरी : खान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वुडकार्विंग उद्योग को तेजी से बढ़ाना जरूरी : खान
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
वुडकार्विंग उद्योग को तेजी से बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : खान
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम नारंग और वुडकार्विंग उद्योग के प्रदेश अध्यक्ष जुनैैद खान ने कहा कि वुडकार्विंग उद्योग ने सहारनपुर को विश्व के नक्शे पर एक अलग पहचान दी है। लेकिन सरकारी उदासीनता के चलते उद्योग को उतनी गति नहीं मिली, जितने का हकदार है। इसलिए इस उद्योग को गति देने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत है। इस दौरान व्यापार मंडल में शामिल और मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। संगठन में हारून अल्वी को मंडल संयोजक, फैजान खान को महामंत्री और अहसान मलिक को मंडल मीडिया प्रभारी बनाया है।
शुक्रवार को अंबाला रोड स्थित सभागार में हुए कार्यक्रम में वुडकार्विंग उद्योग से जुड़े कई संगठनों के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल में शामिल होने की घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिले में लकड़ी का सरकारी डिपो नहीं होने के चलते वुुडकार्विंग उद्योग का पूरा विकास नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि जीएसटी लगने से जहां रॉ मैटेरियल मंहगा हुआ है। निर्यातकों को अन्य परेशानियां भी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कारीगरों को भी कोई सुविधा नहीं दे रही है।
सहारनपुर वुडकार्विंग सप्लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शेख फैजान, वुडकार्विंग मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष साबिर अली खान और महासचिव शाहजमा ने कहा कि वुडकार्विंग उद्योग से जुड़ी समस्याओं को कोई भी संगठन प्रदेश या राष्ट्रीय स्तर पर नहीं उठा रहा है। आरिफ खान, अजमत अली, इरफान उल हक, प्रवेज अंसारी, मौहम्मद कफील, अनवार अहमद, डॉ. शीराज गदर, नदीम खान, कामिल खान, असद खान, उमेश सचेदवा, औसाफ गुड्डू, अमित माहेश्वरी आदि ने भी विचार रखे। अनिल रसवंत, अशोक कालिया, विनीत कर्णवाल, भारत कर्णवाल, सरदार जोगेंद्र सिंह ठकराल, विरेंद्र कुमार बहल, दीपक जैन, राजीव फुटेला आदि रहे।