फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ठंड से मजदूर की मौत

ठंड से मजदूर की मौत

Fri, 15 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
ठंड से मजदूर की मौत
सहारनपुर। बृहस्पतिवार की रात भैरव मंदिर में रहने वाले एक मजदूर शंकर की मौत हो गई। लोगों को कहना है कि ठंड से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन

मजदूरी करके अपना गुजारा करने वाला 60 वर्षीय शंकर दाल मंडी पुल के निकट स्थित भैरव मंदिर और उसके आसपास ही रहता था। शारीरिक रूप से वह काफी कमजोर था और मजदूरी कर अपना पेट भरता था। आसपास के लोगों का कहना है कि शंकर कई बार काम न मिलने पर कई-कई दिन मंदिर में ही रहता था और आसपास घूमता रहता था। बुधवार की रात को वह मंदिर के निकट ही सो गया था। जिसके चलते उसे ठंड लग गई और वह बीमार हो गया। बृहस्पतिवार को दोपहर में उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह सहारनपुर में अकेला ही रहता था उसका कोई ठिकाना नहीं था। उसका परिवार कहीं दूर रहता है, जिसका लोग पता करने का प्रयास कर रहे हैं। नगर कोतवाली प्रभारी राजेश शर्मा का कहना है कि शंकर गरीब मजदूर था और ऐसे ही घूमता रहता था। कुछ दिनों से वह बीमार था। दोपहर में उसकी मौत हो गई।

अलाव की व्यवस्था नहीं कर पाया नगर निगम
ठंड ने सहारनपुर को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया है। लोगों के लिए ठंड अब जानलेवा भी साबित होने लगी है। गरीब, कमजोर और सड़क किनारे रहने वाले लोगों के लिए अलाव ही ठंड से बचने का साधन रहते हैं। लेकिन नगर निगम ने अभी तक शहर में कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed