{"_id":"5a2838a44f1c1b97678c0174","slug":"81512585380-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन इंद्रधनुष : तीसरे चरण का टीकाकरण आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन इंद्रधनुष : तीसरे चरण का टीकाकरण आज से शुरू
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशन इंद्रधनुष : तीसरे चरण का टीकाकरण आज से शुरू
सहारनपुर। संपूर्ण टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार के सघन मिशन इंद्रधनुष के तहत बृहस्पतिवार से टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जनपद में अभियान के दो चरण अक्तूबर और नवंबर में संपन्न हो चुके हैं। तीसरा चरण सात दिसंबर से शुरू हो रहा है। यह सात दिन तक चलेगा। इस अवधि में दो वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीके लगाए जाएंगे।
अभियान को सफल बनाने के लिए बुधवार को डीएम पीके पांडेय की अध्यक्षता में कार्यशाला हुई। इसमें डीएम ने बताया कि अभियान के तहत देश के 118 जनपदों और 17 शहरी क्षेत्रों को चिह्नित किया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश के 52 जनपद तथा आठ बड़े शहरी क्षेत्र शामिल हैं। इन्हीं में सहारनपुर भी शामिल है। अभियान का पहला चरण आठ अक्तूबर को चला। इसमें 1815 सत्र आयोजित करते हुए 31,268 बच्चों का टीकाकरण किया गया। दूसरा चक्र नवंबर में चला। इसमें 2104 सत्रों में 25963 बच्चों का टीकाकरण हुआ। तीसरा चरण अब सात दिसंबर से शुरू हो रहा है।
उन्होंने बताय कि अभियान के प्रचार के लिए होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर और स्टीकर आदि लगाए गए हैं। आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम की मदद से मदर मीटिंग, कम्युनिटी मीटिंग आयोजित करने के साथ ही प्रभावशाली लोगों की बैठक करने के अलावा मंदिरों-मस्जिदों और स्कूलों के माध्यम से अभियान के बारे में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने जिले के लोगों से अपील की है कि वे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीके लगवाकर इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग दें। बैठक में सीएमओ डॉ. बीएस सोढी, डा. सुनील वर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।