फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   तीतरो थाने का बिजली कनेक्श्न कटा

तीतरो थाने का बिजली कनेक्श्न कटा

Thu, 07 Dec 2017 12:01 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
तीतरो थाने का बिजली कनेक्श्न कटा
तीतरो (सहारनपुर)। विद्युत विभाग की टीम ने बिल बकाया होने पर थाने का कनेक्शन काट दिया। उधर, सीट बेल्ट नहीं लगाने पर पुलिस ने कार्रवाई करने गई टीम के जेई का चालान किया।
विज्ञापन

जेई प्रवीन कुमार के नेतृत्व में टीम ने थाने 2 लाख 73 हजार का बिल बकाया होने पर बुधवार को थाने का कनेक्शन काट दिया। जेई प्रवीन का आरोप है कि थाने को कई बार विभाग से नोटिस मिलने के बाद भी बिल जा नहीं जमा किया गया। जेई का आरोप है कि पुलिस ने बदले में कार्रवाई करते हुए सीट बेल्ट नहीं होने पर 500 रुपये का चालान काट डाला। उधर, पुलिस अधिकारियों ने कुछ भी जानकारी ने इनकार किया।
विज्ञापन

बेहतर प्रदर्शन करने वाले वार्डन सम्मानित
सरसावा। नागरिक सुरक्षा कोर स्थापना दिवस के मौके पर उपनियंत्रक ने कहा कि एक वार्डन की सेवा का महत्व शांति काल में भी उतना ही है जितना युद्ध काल में होता है क्योंकि शांतिकाल में वार्डनों को अलग प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। स्थापना दिवस के मौके पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले वार्डनों को भी सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को अंबाला रोड पर पुराने चेकपोस्ट के समीप नागरिक सुरक्षा कोर के कार्यालय पर कोर का 55वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर जिला उपनियंत्रक ओंकार शर्मा ने साढ़े 10 बजे कार्यालय पर कोर का झण्डा फहराया तथा वार्डनो को वार्डन सेवा की शपथ दिलायी। इसके उपरांत कार्यालय पर ही आयोजित एक कार्यक्रम में वर्ष भर वार्डनों द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा के पश्चात पोस्ट एक से सेक्टर वार्डन संदीप को प्रथम घोषित करते हुये पुरूस्कृत किया गया। द्वितीय स्थान पर रविंद्र कुमार तथा तृतीय स्थान रवि सैनी को मिला। इसी प्रकार पोस्ट दो में प्रथम स्थान पर सेक्टर वार्डन आशारानी एवं द्वितीय अनिल सैनी तथा तृतीय सतीश कुमार रहे। जिन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। टीचर कालोनी में महिलाओं का अग्रिशमन का विशेष प्रशिक्षण सत्र चलवाने के लिये ममता शर्मा एवं प्रीति चौहान को विशेष रूप से सम्मानित किया। इस मौके पर उपनियंत्रक चंद्रबोस राणा, वरिष्ठ वार्डन अवतार सिंह, देशबंधु शर्मा, संजय शर्मा, शमशेर सिंह, दिनेश गुप्ता, संजीव अग्रवाल, अवनीश काम्बोज, रजा जैदी, अनुराग जैन, दिग्विजय नाथ आदि दोनो पोस्ट के समस्त वार्डन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed