{"_id":"59fa18e94f1c1baf678b8ccb","slug":"81509562601-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कराने में सक्षम प्रत्याशी का ही करें चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कराने में सक्षम प्रत्याशी का ही करें चुनाव
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अग्रवाल एकता मंच की बैठक में मेयर पद के प्रत्याशी को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने महानगर का विकास करने में सक्षम प्रत्याशी का ही चुनाव करने का आह्वान किया।
जीपीओ रोड स्थित एक सभागार में आयोजित बैठक में अध्यक्ष राजीव सिंघल ने कहा कि जो प्रत्याशी महानगर के विकास को प्राथमिकता देगा, उसी का चुनाव किया जाए। उन्होंने लोगों से नगर निगम चुनाव में बढ़चढ़कर हिस्सेदारी करने का आह्वान किया। महामंत्री वीरेंद्र मोहन मित्तल व कोषाध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि शहर की सड़कों की हालत खस्ता है। उन्होंने मांग की कि नगर निगम चुनाव के बाद सड़कों को गड्ढामुक्त कराया जाए। इसके साथ ही नाटक के माध्यम से लोगों को मतदान करने के प्रति जागरूक किया। अर्पण अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, अशीत सिंघल, अनुज अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, रजत अग्रवाल, अरविंद मित्तल, नलनीश गर्ग, आकाश अग्रवाल, पीयूष बंसल, तरुण अग्रवाल, लविश सिंघल, नीरज गोयल, आशीष गुप्ता, अंकित सिंघल, रजत गर्ग, गौरव गोयल मौजूद रहे।