{"_id":"59f8cc464f1c1bc8678b896a","slug":"81509477446-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर और डीएम ने दिलाई राष्ट्रीय एकता एवं एकीकरण की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर और डीएम ने दिलाई राष्ट्रीय एकता एवं एकीकरण की शपथ
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमिश्नर और डीएम ने दिलाई राष्ट्रीय एकता एवं एकीकरण की शपथ
सहारनपुर। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और डीएम पीके पांडेय ने अपने-अपने कार्यालयों में पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि को राष्ट्रीय संकल्प दिवस तथा लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते और सभी कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता व एकीकरण की शपथ दिलाई। साथ ही दो मिनट का मौन रख कर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने अपने कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध सभी को एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देश से बड़ा कोई नहीं होता, हमें इस संकल्प को लेकर आगे बढ़ना चाहिए। डीएम पीके पांडेय ने कलक्ट्रेट के सभागार में कर्मियों को शपथ दिलाने के बाद कहा कि आतंकवादी का कोई धर्म नहीं होता। उसका ध्येय केवल नुकसान करना होता है। आज हमें बिना किसी भेदभाव के देश की एकता और अखंडता के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि देश की एकता में महान योगदान देने वाले सरदार बल्लभ भाई पटेल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। अपर आयुक्त उदयीराम, डा. आभा गुप्ता, संयुक्त विकास आयुक्त उमेश त्यागी व कलेक्ट्रेट में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी व कलेक्ट्रेट कर्मी उपस्थित थे।
उधर, राज्यकर भवन में एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 1 अनिल पाठक के नेतृत्व में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय एकीकरण शपथ ली। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 2 अपील अशफाक अहमद, ज्वाइंट कमिश्नर जेपीएन पटेल, डिप्टी कमिश्नर अनिल कुमार सिंह, वी पी सिंह, विपुल सिंघल, नीरज सिंह, एनके पांडे, शिवपूजन वर्मा, रनकेंद्र, सी बी डुगराकोटी असिस्टेंट कमिश्नर सुनील सत्यम, सुनील गुप्ता, सुनील कुमार, प्रशांत सिंह, सुरेश, ब्रजेश मिश्र, संजय सरोज, कुलदीप, राजीव, अजय, अक्षय लाल, रमेश सिंह, राज्यकर अधिकारी जितेंद्र वर्मा, राकेश सिंह आदि रहे।