{"_id":"599b30eb4f1c1b79098b496b","slug":"81503342827-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम को काले झंडे दिखाने पहुंचे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम को काले झंडे दिखाने पहुंचे कांग्रेसी
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम को काले झंडे दिखाने पहुंचे कांग्रेसी
सहारनपुर। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेसी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को काले झंडे दिखाने के लिए पुलिस लाइन पहुंचे, जिन्हें पुलिस ने गेट पर ही रोक लिया। आनन फानन में एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह और सदर कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने कांग्रेसियों से काले झंडे छीन लिए। इसे लेकर कांग्रेसियों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। इसके बाद कांग्रेसियों ने सभा की। सुशील चौधरी ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों की वजह से आम आदमी परेशान है। किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच चुका है, जो आत्महत्या करने को मजबूर है। बैठक में अशोक सैनी, राजेश पाल, अंकुश कुमार, खुर्शीद अहमद, कय्यूम अहमद, नदीम अहमद, सोनू, मुनव्वर अली, मन्नी राणा, कुलवंत सिंह, साजिद अली, नसीम अहमद, शादाब अहमद आदि मौजूद रहे।