{"_id":"59554bb54f1c1b2a5a8b495c","slug":"81498762165-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समद हत्याकांड: पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के वारंट लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समद हत्याकांड: पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के वारंट लिए
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समद हत्याकांड में आरोपियों की होगी कुर्की
देवबंद (सहारनपुर)। करीब आठ दिन पूर्व सांपला मार्ग पर नमाज पढ़कर घर लौट रहे व्यक्ति को गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतारने के मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के वारंट लिए हैं। यदि इसके बाद भी हत्यारोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ते तो एक सप्ताह बाद उनके घरों की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
21 जून की रात में समद नमाज पढ़कर घर लौट रहा था। तभी उस पर गोलियों बरसा दी थी जिसमें जिसमें तीन गोली लगने से समद की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने समद के पिता मीर आलम की तहरीर पर सांपला बक्काल निवासी साजिद, मोहल्ला बड़जियाउलहक निवासी फूलमियां और फुलास अकबरपुर निवासी हसनैन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से तीनों लोग वांछित चल रहे हैं। बृहस्पतिवार को कोतवाल पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि तीनों फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से वारंट लिए गए हैं। जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें ओर तेज कर दी गई हैं। साथ ही बताया कि गिरफ्तारी न होने के चलते एक सप्ताह बाद तीनों हत्यारोपियों के घरों की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।