{"_id":"61cb5870baccbb60cb49a7d7","slug":"81-year-old-corona-infected-while-at-home-saharanpur-news-mrt5711113103","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में रहते हुए 81 वर्षीय वृद्ध कोरोना संक्रमित हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में रहते हुए 81 वर्षीय वृद्ध कोरोना संक्रमित हुए
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर के शारदानगर निवासी 81 वर्षीय वृद्ध कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। चिकित्सा विभाग को शक है कि वृद्ध को कोरोना संक्रमण उनके बेटे से हुआ है, जो काम के लिए प्रतिदिन देहरादून जाते हैं। ऐसे में विभाग ने परिवार के सभी सात लोगों के नमूने लेकर आरटी-पीसीआर जांच के लिए लैब भेजे हैं।
संक्रमित मिले वृद्ध को खांसी और बुखार की शिकायत थी, जिसके चलते वह कोरोना की जांच कराने के लिए एसबीडी जिला अस्पताल परिसर में बने बूथ पर पहुंचे थे। वहां जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। पूछताछ में वृद्ध ने बताया कि वह घर से कहीं नहीं निकलते हैं। घर में रहते हुए ही उन्हें बुखार की शिकायत हुई थी। उधर, सर्विलांस अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि वृद्ध का एक बेटा प्रतिदिन देहरादून जाता है। हो सकता है कि वह जहां काम करता है वहां से या फिर सफर में किसी यात्री से संक्रमित हुआ हो, जिससे संपर्क में आने से वृद्ध पॉजिटिव हुए हों। ऐसे में परिवार के सभी सात सदस्यों की जांच कराई जा रही है। जनपद में तीसरी लहर में अभी तक 19 कोरोना संक्रमित मिले हैं। मार्च 2020 से अब तक की बात करें तो कुल 32,922 लोग संक्रमित आ चुके हैं।
19,369 लोगों ने लगवाया टीका
सहारनपुर। कोविड टीकाकरण अभियान में मंगलवार को जिले के 357 बूथों पर टीकाकरण हुआ। मंगलवार को कुल 68,500 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था। इनमें पहली खुराक के लिए 32,100 और दूसरी खुराक के लिए 36,400 लोग पंजीकृत थे, लेकिन 19,369 ही लोग पहली और दूसरी खुराक लेने के लिए केंद्रों पर पहुंचे।