फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   80 students took admission in medical college

प्रथम चरण की काउंसलिंग में मेडिकल कालेज में अस्सी छात्र-छात्राओं ने लिया प्रवेश

Fri, 18 Feb 2022 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
80 students took admission in medical college
मेडिकल कॉलेज में 80 छात्र-छात्राओं ने लिया प्रवेश
विज्ञापन

प्रथम चरण की काउंसिलिंग में मिला दाखिला
शैक्षिक सत्र शुरू होने के बावजूद नहीं हुई छात्र-छात्राओं की उपस्थिति
संवाद न्यूज एजेंसी
सरसावा (सहारनपुर)। राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में प्रथम चरण की काउंसिलिंग के पश्चात 80 छात्र-छात्राओं ने एमबीबीएस के कोर्स में दाखिला लिया है। अभी 20 सीटें खाली चल रही हैं। जबकि कॉलेज प्रशासन द्वारा सभी नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल, शैक्षणिक भवन तथा अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई है। कॉलेज में शैक्षणिक सत्र शुरू होने का नोटिस चस्पा करने के साथ मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है।
मेडिकल संस्थान में एमबीबीएस कोर्स करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली नीट की परीक्षा पास करने के उपरांत रैंकिंग के आधार दाखिले के लिए हो रही काउंसिलिंग प्रक्रिया का पहला चरण पूरा हो गया है। काउंसिलिंग के पहले चरण में राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी 80 छात्र-छात्राओं की पसंद बना। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) से राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी को एमबीबीएस की 100 सीटें आवंटित हैं। इसमें अभी भी 20 सीटें रिक्त चल रही है जो दूसरे चरण की काउंसिलिंग में भर जाने की संभावना है। एनएमसी के नियमानुसार एमबीबीएस कोर्स का शिक्षण सत्र पांच दिन पूर्व 14 फरवरी से शुरू होने का नोटिस कॉलेज में चस्पा करने के साथ ही वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया था, परंतु अभी तक किसी भी नवप्रवेशी छात्र-छात्रा ने मेडिकल कॉलेज में आकर उपस्थिति दर्ज नहीं कराई। इस कारण शैक्षणिक सत्र बिना विद्यार्थियों के पांच दिन से लगातार खाली चल रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि पूर्व में पहले चरण में ही मेडिकल कॉलेज की सभी सीटें लगभग भर जाती थी। ये पहला मौका है कि 20 सीटें अभी तक खाली हैं। नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक सत्र 14 फरवरी से शुरू हो गया था परंतु खेदजनक है कि अभी तक किसी भी छात्र छात्रा ने ना तो उपस्थिति दर्ज कराई और ना ही शैक्षणिक सत्र में भाग लिया। प्राचार्य ने बताया कि हॉस्टल, शैक्षणिक भवन तथा अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई है, जिससे नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को शिक्षा के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed