{"_id":"218c619cd9b6d38e33aa31e567e4ec69","slug":"80-424-will-exam-on-110-centers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"110 केंद्रों पर 80,424 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
110 केंद्रों पर 80,424 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 18 Feb 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार जनपद के 110 केंद्रों पर 80,424 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। बृहस्पतिवार से शुरू हो रही परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पहली परीक्षा हिंदी विषय की है। दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग से लेकर पुलिस प्रशासन तक तैयारियों की मशक्कत में जुटा रहा। नकल और अन्य अनियमितताओं को रोकने के लिए पांच सचल दस्ते बनाए हैं।
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा के लिए कुल 110 केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल की परीक्षा में 44,349 और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 36,075 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
हाईस्कूल की संस्थागत परीक्षा में 41,860 और व्यक्तिगत परीक्षा में 2489 परीक्षार्थी पंजीकृत है। इनमें बालक 24228 और बालिकाएं 20121 शामिल है। जबकि इंटरमीडिएट की संस्थागत परीक्षा में 41,860 और व्यक्तिगत परीक्षा में 4220 परीक्षार्थी पंजीकृत है। इनमें बालक 19568 और बालिकाएं 1650 पंजीकृत है।
विज्ञापन
ड्यूटी को लेकर प्रधानाचार्यों को चेतावनी ः सहारनपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से वित्तविहीन विद्यालयों के अध्यापकों को कक्ष निरीक्षक कार्य हेतु परीक्षा केंद्रों पर नियुक्त किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक राधाकृष्ण तिवारी ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि वह तत्काल प्रभाव से संबंधित शिक्षकों को परीक्षा केंद्र हेतु कार्य मुक्त कर दें। अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
इन नंबर पर दर्ज कराएं शिकायतें
कंट्रोल रूम : 0132-2660056
डीआईओएस : 9454457276
संयुक्त शिक्षा निदेशक : 9454457513
संवेदनशील केंद्र पर रहेगी निगरानी
सरदार बल्लभ भाई पटेल कॉलेज जंधेडा समसपुर
सरस्वती इंटर कॉलेज तीतरो
हीरोज कॉलेज गंगोह
सचल दस्तों की निगरानी में परीक्षा
सचल दस्ते : 05
सेक्टर मजिस्ट्रेट : 14