फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   780 farmers have fulfilled the goal of paddy purchase

780 किसानों ने ही पूरा कर दिया धान खरीद का लक्ष्य

Wed, 21 Oct 2020 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
780 farmers have fulfilled the goal of paddy purchase
780 किसानों ने ही पूरा कर दिया धान खरीद का लक्ष्य
विज्ञापन

सहारनपुर। सरकारी क्रय केंद्रों पर इस बार धान की बंपर खरीद हुई है। क्रय केंद्र खुले अभी एक महीना भी नहीं बीता कि लक्ष्य से 37 प्रतिशत धान की खरीद हो गई और वह भी सिर्फ 780 किसानों द्वारा बेचे गए धान से। जबकि धान खरीद केंद्र 31 जनवरी तक चलने हैं।
सहारनपुर जनपद को इस बार 2000 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य मिला था। जिले में कुल 23 क्रय केंद्र संचालित हैं। अब तक 2727 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है, जो निर्धारित लक्ष्य से करीब 37 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रिंस चौधरी ने बताया कि मानकों के अनुरूप आने वाले धान की खरीद की जा रही है। जिले में धान की सरकारी खरीद 31 जनवरी तक जारी रहेगी। सरकार ने इस बार कॉमन धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1868 और ग्रेड-ए धान का रेट 1888 प्रति क्विंटल घोषित कर रखा है। सरकारी क्रय केंद्रों पर मोटे एवं सामान्य प्रजाति के धान की खरीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते वर्ष सिर्फ 496 किसानों ने बेचा था धान
जिले में बीते वर्ष 21 धान खरीद केंद्र बनाए गए थे। इन पर जिले के 496 किसानों से कुल 2030 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी। इस बार 780 किसान अब तक सरकारी केंद्रों पर धान बेच चुके हैं।

2.74 करोड़ रुपये का हो चुका भुगतान
जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि किसानों से खरीदे गए 2727 मीट्रिक धान की कीमत 5.09 करोड़ रुपये बनती है। इसमें से 2.74 करोड़ रुपये का भुगतान 448 किसानों के खाते में भेज दिया गया है। शेष का भुगतान भी भेजने की प्रक्रिया में है।
- जिले में धान का रकबा - 60 हजार हेक्टेयर
- सामान्य धान - 12 हजार हेक्टेयर
- बासमती धान - 48 हजार हेक्टेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed