फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   76 complaints came in Sampoorna Samadhan Diwas, only four were resolved

Saharanpur News: सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं 76 शिकायत, मात्र चार का समाधान

Sun, 03 Sep 2023 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
76 complaints came in Sampoorna Samadhan Diwas, only four were resolved
बेहट के संपूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याएं सुनते डीएम और एसएसपी। संवाद
बेहट/रामपुर मनिहारान/नकुड़। बेहट के सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसएसपी ने जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान उनके समक्ष कुल 76 शिकायतें दर्ज कराई गई, जिनमें से चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। रामपुर मनिहारान में एसडीएम और नकुड़ में एडीएम (एफ) ने शिकायतें सुन अधीनस्थों को समाधान के लिए दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


शनिवार को बेहट तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम डॉ. दिनेशचंद्र व एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा के समक्ष गांव बादशाहपुर के मतलूब ने शिकायत की कि उनके गांव में 3500 बीघा ग्राम समाज की भूमि है, जिस पर कुछ लोगों ने कब्जा किया है। गांव फतेहपुर भादो स्थित तुलसी आदर्श जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक ने स्कूल के सामने से शराब के ठेके को हटाने की मांग की। गांव ताजपुरा के मोहम्मद इनाम, इरफान, इरशाद, शमशाद आदि ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके गांव में सफाई व्यवस्था सुचारू न होने से जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। गांव मंझाड़ी के राजीव, चरण व विजय ने गांव के ही कुछ लोगों पर उनके खेत का रास्ता बंद करने का आरोप लगाया। सीडीओ विजय कुमार, एसडीएम दीपक कुमार, तहसीलदार प्रकाश सिंह, नायब तहसीलदार मोनिका चौहान, सीओ रुचि गुप्ता, आपूर्ति निरीक्षक डॉ़ दीपांकर शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम संगीता राघव के समक्ष 21 शिकायतें आई। इनमें से मात्र तीन का ही मौके पर निस्तारण किया गया। तहसीलदार नितिन राजपूत, नायब तहसीलदार राहुल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकुड़ में एडीएम (एफ) रजनीश कुमार मिश्र के समक्ष 34 शिकायत आईं। इनमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एडीएम एफ रजनीश कुमार मिश्र ने संबंधित अधिकारियों को संपूर्ण समाधान दिवस मे आने वाली शिकायतों को गंभीरतापूर्वक तरीके से लेने व समय सीमा में निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम अजय कुमार अंबष्ट, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार, कोतवाल राजेंद्र प्रसाद वशिष्ठ रहे।


-------------------
कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण किया
फोटो समाचार
बेहट। संपूर्ण समाधान दिवस से पूर्व डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने कस्बे में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में सफाई व्यवस्था देखी और छात्राओं को दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता भी परखी। डीएम ने बच्चों से सवाल भी पूछे और उन्हें बिस्किट एवं फ्रूटी बांटी। निरीक्षण के दौरान उनके साथ एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा, एसडीएम दीपक कुमार, बीएसए डॉ. विनीता, बीओ निशा रानी के अलावा निधि, अल्का, गुड्डन देवी, अंजलि, सुहेल खान आदि अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed