फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   75 percent of graduate seats filled, third merit will be released today

Saharanpur News: स्नातक की 75 फीसदी सीटें भरीं, तीसरी मेरिट आज होगी जारी

Wed, 02 Aug 2023 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
75 percent of graduate seats filled, third merit will be released today
सहारनपुर। दूसरी मेरिट के बाद महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष की करीब 75 फीसदी सीटें भरी जा चुकी हैं। कुछ महाविद्यालयों का व्यक्तिगत आंकड़ा 80 फीसदी से अधिक तक पहुंच गया है। उधर, मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय तीसरी मेरिट लिस्ट आज जारी करेगा।
विज्ञापन

जेवी जैन कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष के लिए 231 सीट निर्धारित हैं, जिनमें से 166 सीट दो मेरिट में भर चुकी हैं। यानी 71.86 फीसदी सीट पर प्रवेश हो चुके हैं। बीए प्रथम वर्ष की बात करें तो कुल 578 सीट हैं, जिनके सापेक्ष बुधवार तक 473 दाखिले हाे चुके हैं। यानी 81.83 फीसदी सीटेें दो मेरिट में भर चुकी हैं। सबसे अधिक दाखिले बीकॉम में हुए हैं। यहां बीकॉम प्रथम वर्ष के लिए 290 सीट निर्धारित हैं, जिनमें से बुधवार तक 274 दाखिले हो चुके हैं। इस प्रकार बीकॉम में 94.48 फीसदी सीट भरी जा चुकी हैं।
विज्ञापन

उधर, महाराज सिंह कॉलेज में बुधवार को बीए में 36 दाखिले हुए हैं और अभी तक बीए की 353 सीटें भरी जा चुकी हैं। बीएससी गणित में भी बुधवार को 26 दाखिले हुए और अभी तक 159 सीट भरी गई हैं। बीएससी बायोलॉजी में बुधवार को 22 दाखिले हुए हैं और अभी तक 202 सीट भर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय तीसरी मेरिट लिस्ट आज दोपहर दो बजे तक जारी करेगा। ऑफर लेटर शाम पांच बजे तक जारी होंगे। चार और पांच अगस्त को तीसरी मेरिट के दाखिले होंगे। इसके बाद पहली ओपन मेरिट लिस्ट छह अगस्त को जारी होगी। छह अगस्त की शाम पांच बजे तक विश्वविद्यालय ऑफर लेटर जारी करेगा। प्रवेश के लिए नौ अगस्त की तिथि निर्धारित की गई है। दूसरी और अंतिम ओपन मेरिट लिस्ट 12 अगस्त की जारी होगी। विश्वविद्यालय इसी दिन शाम पांच बजे तक ऑफर लेटर जारी करेगा। 14 अगस्त को प्रवेश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed