{"_id":"64d287ec34bd625a2809c99e","slug":"75-model-shops-of-ration-will-be-established-in-the-district-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-7428-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जनपद में स्थापित होंगी राशन की 75 मॉडल दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जनपद में स्थापित होंगी राशन की 75 मॉडल दुकान
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि जनपद में बरेली की तर्ज पर 75 मॉडल दुकानों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने इसके लिए सभी बीडीओ को जल्द भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि सरकारी राशन की दुकान सार्वजनिक स्थान पर संचालित हो। इसके लिए जनपद में 75 मॉडल उचित दर दुकान बनाई जाएंगी। मॉडल शॉप 484 वर्ग फुट की होंगी। उन्होंने कहा कि भूमि चिह्नांकन के समय इस बात का ध्यान रखा जाए कि डोर स्टेप डिलीवरी प्रभावित न हो।
जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि उचित दर दुकानों के निर्माण के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत भवन के नजदीक भूमि का चिह्नांकन किया जाए। दुकान का निर्माण सरकारी भूमि या दान की भूमि पर ही संभव होगा। मॉडल शॉप में सीएससी एवं दुकान के लिए अलग-अलग कक्ष होंगे। दुकान की निर्माण लागत लगभग 8.50 लाख रुपये निर्धारित की गई है, जिसे मनरेगा एवं निकाय द्वारा अपने आर्थिक स्रोतों से जुटाया जाएगा।
विज्ञापन
इसमें उचित दर दुकानों को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए जनसुविधा केंद्र, जनरल स्टोर, विभिन्न प्रकार के बिल जमा करने की व्यवस्था, ई-स्टांप विक्रय, माइक्रो एटीएम, पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलिंडर समेत राशन वितरण किया जाएगा। इस दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।