{"_id":"67b38ad5695e79fad40c685b","slug":"74-schools-of-the-district-will-become-smart-ict-labs-will-be-established-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-142816-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: स्मार्ट बनेंगे जिले के 74 विद्यालय, स्थापित होंगी आईसीटी लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: स्मार्ट बनेंगे जिले के 74 विद्यालय, स्थापित होंगी आईसीटी लैब
Tue, 18 Feb 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद के 74 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और आईसीटी (सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी) लैब स्थापित होंगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को चिह्नित किए गए विद्यालयों के निरीक्षण के निर्देश दिए हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कोमल ने बताया कि जिन 74 उच्च प्राथमिक विद्यालयों का चयन किया गया है उनमें पीएमश्री विद्यालय भी शामिल हैं। इनमें स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब की स्थापना राज्य परियोजना कार्यालय स्तर से की जानी है। उससे पहले संबंधित विद्यालयों में कक्षों की स्थिति, विद्युतीकरण, सुरक्षा आदि की जांच कराई जा रही है, जिससे कि भविष्य में स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब सुरक्षित रह सकें। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को चिह्नित विद्यालयों का निरीक्षण करने को कहा गया है। निरीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही संबंधित विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब स्थापित होंगी, क्योंकि यदि बिजली नहीं होगी या कक्षा कक्ष पर्याप्त और अच्छे नहीं होंगे तो योजना का लाभ दिया जाना सार्थक नहीं होगा।
-- -- --
किस ब्लॉक के कितने विद्यालय
जिन विद्यालयों को स्मार्ट बनाया जाना है। उनमें बलियाखेड़ी के सात, देवबंद के पांच, गंगोह के छह, मुजफ्फराबाद के 12, नागल के चार, नकुड़ के पांच, नानौता के छह, पुवांरका के 11, रामपुर मनिहारान के तीन, साढौली के सात और सरसावा के आठ विद्यालय शामिल हैं।