फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   74 projects executed at a cost of Rs 1074 crore: Shahi

1074 करोड़ रुपये की लागत से 74 परियोजनाएं संचालित - शाही

Sun, 01 Aug 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
74 projects executed at a cost of Rs 1074 crore: Shahi
सहारनपुर। प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा और कृषि अनुसंधान मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सहारनपुर जनपद के विकास में सरकार कोई कसर बाकी नहीं रखेगी। उन्होंने कहा कि 1074 करोड़ रुपयों की लागत से जनपद में 50 लाख रुपये से अधिक लागत की 74 परियोजनाएं संचालित है और 500 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि से बनने वाले विश्वविद्यालय में कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

रविवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि इसी वित्तीय वर्ष में जनपद में 23 नए विद्यालयों, 13 नए सेतु तथा पेयजल की 7 नई परियोजनाओं सहित 69 कार्यों को पूर्ण कर लिया जाएगा। आगामी 15 दिनों में 8 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अलावा जिला चिकित्सालय और महिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हो जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भू-माफियाओं के कब्जे से 2407 हेक्टेयर भूमि मुक्त कराई गई और चार बड़े भू-माफियाओं की 4.5 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।
कृृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के सभी 07 निर्माण कार्य प्रारंभ है और उनमें सबसे महत्वपूर्ण परियोजना विश्वविद्यालय का निर्माण करीब 500 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नागल, बलियाखेड़ी और पुंवारका ब्लाक में करीब 2.5 करोड़ की लागत से कृषि कल्याण केंद्र बनाए जा रहे है जहां पर किसानों को एक छत के नीचे बीज और कीटनाशक उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed