{"_id":"5ce0558dbdec22075b0c0181","slug":"71558205837-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग शिविरों में दी बीमारियों से बचाव की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग शिविरों में दी बीमारियों से बचाव की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग शिविरों में दी बीमारियों से बचाव की जानकारी
सहारनपुर। महिला पतंजलि योग समिति की ओर से हकीकत नगर स्थित आर्य समाज में योग शिविर के तीसरे दिन प्राणायाम का पूरा पैकेज, यौगिक जॉगिंग के साथ पेट के बल लेटने वाले योगासन का अभ्यास कराया गया।
शनिवार सुबह योग शिविर के दौरान पतंजलि महिला योग समिति की संगठन मंत्री मनोरमा शर्मा ने मकरासन, शलभासन, भुजंगासन आदि का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि इन आसनों को करने से स्लिप डिस्क, सर्वाइकल स्पॉडिलाइटिस, सियाकिटा, कमर दर्द, मेरूदंड से संबंधित विकृतियां और रोग ठीक होते हैं। यह सभी उत्तम आसन हैं। इन आसनों के करने से कलाई और कंधे भी मजबूत होते हैं। शिविर में सुधीर शर्मा, वेदिका, शमा, वीना, विशाखा, ममता, अलका, रंजना, उमा, सुषमा, आशा, डॉली, संगीता आदि मौजूद रहे।
वहीं, कंपनी बाग में महिला मोर्चा की महामंत्री संगीता गोयल की अध्यक्षता में योग शिविर आयोजित हुआ। उसमें सूर्य नमस्कार, ताडासन, त्रिकोणासन, मर्कटासन, मंडुक आसन, उष्टासन, सेतुबंध आसन, पवन मुक्त आसन का अभ्यास कराकर गैस, कब्ज, शुगर, कमर दर्द सहित अन्य बीमारियां दूर भगाने की जानकारी दी गई। योगाचार्य डाक्टर अशोक अग्रवाल ने कपालभांति, अनुलोम-विलोम आदि का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि प्राणायाम से हमारे शरीर को आक्सीजन की पूरी मात्रा मिलती है और हमारा दिल, गुर्दे, फेफड़े सुचारु रूप से काम करते हैं। इससे रक्त का प्रवाह भी ठीक रहता है। इस अवसर बबीता वालिया, आरुषि, गीता, रेखा, विनीता, कुमकुम गर्ग, कौशल्या, ऊषा, सुनीता, पिंकी, कनक लता, मधुर गर्ग, मुस्कान गुप्ता, शिवकुमार शर्मा, बृजपाल सिंह, सुधा, दुर्गेश पाल सिंह, अशोक कुमार, कृष्णा देवी, राजबाला, अलका गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, ब्रजेशनगर वाटर प्लांट के प्रांगण में महिला पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ जिला प्रभारी मिथलेश आर्या ने किया। उन्होंने योगासन एवं प्राणायाम द्वारा मोटापा, शुगर एवं थायरॉयड का उपचार एवं रोकथाम के बारे में बताया। शिविर का आयोजन समिति की संवाद प्रभारी सविता रानी ने कराया। इस दौरान नीता, कांता, सुबोध, प्रवीण, निशा, कमलेश आदि साधक मौजूद रहे।