{"_id":"5c8e92b7bdec2214577e6ee5","slug":"71552847543-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी में पहुंचे कद्रदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी में पहुंचे कद्रदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सर्जन फाउंडेशन की ओर से तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन जनमंच की आर्ट गैलरी में किया जा रहा है। पहले दिन बड़ी संख्या में बड़ी संख्या में कलाप्रेमी प्रदर्शनी को देखने पहुंचे।
प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि रहे नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों को शहर के लिए अच्छा बताया। साथ ही प्रदर्शनी के आयोजकों और कलाकारों को बधाई भी दी। प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, गुरुग्राम, दिल्ली, हैदराबाद और जयपुर के कलाकारों की कलाकृतियों को सजाया गया है। मिनेचर, क्रिएटिव, कोहबर, म्यूरल, स्कल्पचर और लोक कलाओं पर आधारित चित्र दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। प्रदर्शनी में रामबली प्रजापति, रामलता, सोनू, सुबोध कुमार, कृतिका मेहता, किरन सैनी, मोनिका, सोमवीर का सहयोग रहा। इस मौके पर वरिष्ठ चित्रकार डॉ. रामशब्द सिंह, जेवी जैन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय, मुन्नालाल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मधु जैन, डॉ. महेश कुमार, डॉ. बबीता, डॉ. छवि, नीना धींगरा, पवन, गौरी वर्मा, समरीन आदि मौजूद रही।