फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जहर देकर युवक की हत्या का आरोप

जहर देकर युवक की हत्या का आरोप

Wed, 06 Mar 2019 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
जहर देकर युवक की हत्या का आरोप
सहारनपुर। देहरादून रोड पर नौगजा पीर के निकट तीन दिन पूर्व मिले मृतक युवक के परिजनों ने एक युवती पर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नौगजा पीर के निकट तीन दिन पूर्व सड़क किनारे युवक का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई थी। दूसरे दिन परिजनों ने मृतक युवक की शनाख्त फूलनाथ उर्फ राहुल (25 वर्ष) पुत्र मलखान निवासी मंशापुर देहात कोतवाली के रूप में की।

मंगलवार को राहुल का पिता व अन्य परिजन थाना जनकपुरी पहुंचे। पिता मलखान ने आरोप लगाया कि उसके बेटे को एक युवती ने जहर देकर मारा है। मलखान ने बताया कि राहुल का काफी समय से एक युवती से प्रेम प्रसंग था। युवती की कहीं और शादी तय हो जाने के बावजूद वह उसके बेटे को मिलने को बुलाती रहती थी। कुछ दिन पूर्व उसका रिश्ता टूट जाने के बाद आरोपी युवती उत्तराखंड के एक शहर में जाकर रहने लगी थी। मलखान का आरोप है कि आरोपी युवती ने उसके बेटे को बुलाया और फिर उसे जहर देकर हत्या कर दी। जनकपुरी थाना प्रभारी मुकेश कुमार गौतम ने बताया कि परिजन तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed