फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अवैध खनन में पुलिस पर वसूली के आरोप का ऑडियो वायरल

अवैध खनन में पुलिस पर वसूली के आरोप का ऑडियो वायरल

Wed, 20 Feb 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन में पुलिस पर वसूली के आरोप का ऑडियो वायरल
लखनौती। (सहारनपुर) नाईमाजरा घाट पर बुग्गी चालकों से हो रही वसूली में से प्रतिदिन दो हजार रुपये की रकम पुलिस की डायल सौ को दिए जाने के मुंशी के दावे का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें बुग्गी चालकों से 130 रुपये प्रति बुग्गी वसूल करने वाला मुंशी कह रहा है कि पुलिस की डायल सौ उनसे प्रति दिन दो हजार रुपये लेती है।
विज्ञापन

गंगोह कोतवाली क्षेत्र के नाईमजरा घाट पर काटी जा रही फर्जी पर्चियों की खबर समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद ठेकेदार ने इन्हें काटना तो बंद कर दिया है लेकिन बुग्गी चालकों से 130-130 रुपये की अवैध वसूली अभी भी जारी है। जब बुग्गी चालक ठेकेदार के मुंशी से 130 रुपये के बारे में पूछताछ करते है तो उन्हें बताया जाता है कि यह पैसे ठेकेदार द्वारा पुलिस और प्रशासन को भेजा जाता है। इस अवैध वसूली के खेल में पुलिस की डायल 100 भी शामिल है। वायरल ऑडियो में मुंशी बता रहा है कि पुलिस की डायल 100 उनसे दो हजार रुपये रोज ले रही है। अब देखना होगा कि अवैध वसूली करने वाले लोगों और पुलिस की डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मियों पर क्या कार्रवाई होती है।
विज्ञापन

उधर, इस बारे में कार्यवाहक नकुड़ सीओ यतेंद्र नागर का कहना है कि मामला गंभीर है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed