{"_id":"5c6c4c95bdec2227203746bf","slug":"71550601365-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई जानलेवा हमले की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई जानलेवा हमले की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। गुर्जर भवन में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद पर अब दूसरे पक्ष ने भी अधिवक्ता सहित चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूर्व में इस मामले में अधिवक्ता की तरफ से दो छात्र नेताओँ के खिलाफ फायरिंग करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
गत 13 फरवरी को शहर में दिल्ली रोड स्थित गुर्जर भवन में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा का कार्यक्रम चल रहा था। अधिवक्ता प्रवेश गुर्जर ने आरोप लगाया था कि कार्यक्रम में पहुंचे छात्र नेता अंबुल चौधरी और अनूप सिंह ने जान से मारने की नीयत से उन पर फायरिंग की। इसके बाद जांच करने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले में अधिवक्ता ने अंबुल चौधरी और अनूप सिंह के खिलाफ सदर कोतवाली में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उधर, अनूप सिंह के भाई आदेश पंवार तथा गुर्जर समाज के लोगों ने इकट्ठा होकर एसएसपी से मुलाकात कर आरोप लगाया कि प्रवेश गुर्जर पूर्व में भी फर्जी रिपोर्ट दर्ज करा चुका है, जबकि उसके खिलाफ ही पहले से कई मामले दर्ज हैं। इसके बाद आदेश पंवार की तहरीर पर अधिवक्ता प्रवेश गुर्जर निवासी पंजाबी बाग, गजेंद्र और रविंद्र निवासी ब्रह्मपुरी तथा अनुज निवासी ग्राम डूभर (सहारनपुर) के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उसमें आरोप लगाया कि आरोपियों ने गाली गलौज और मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। सदर कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी का कहना है कि दूसरे पक्ष की तरफ से दी गई तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है, निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।