फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आतंकी हमले को लेकर हर तरफ गम और गुस्सा

आतंकी हमले को लेकर हर तरफ गम और गुस्सा

Sat, 16 Feb 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
आतंकी हमले को लेकर हर तरफ गम और गुस्सा
रामपुर मनिहारान/नकुड़/गागलहेड़ी/छुटमलपुर/बड़गांव/बिहारीगढ़/लखनौती/नागल/बेहट/नानौता। चिलकाना/गंगोह/साढ़ौली कदीम/तीतरो (सहारनपुर)। सीआरपीएफ काफिले पर आतंकी हमले में 42 जवानों के शहीद होने की घटना से जिले के देहात में हर कहीं गम और गुस्से का माहौल है। बच्चे हो या बड़े सभी एक स्वर में आतंकियों और उसके शरणदाता पाक को कड़ा सबक सिखाने की मांग कर रहे हैं। जगह जगह पाक के पुतलों को आग के हवाले कर मोमबत्तियां जला शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। सामाजिक संस्थाओं, सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में मौन रखा गया।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान के मदरलैंड पब्लिक स्कूल के बच्चों, यूएम ऑटोकाम्प कंपनी में वर्करों, कोतवाली रामपुर मनिहारान में पुलिस कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। हिंदू युवा संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जिला संगठन मंत्री सुमित सैनी के नेतृत्व में दिल्ली रोड हाईवे पर नारेबाजी कर पाक का पुतला फुंका।
विज्ञापन

नकुड़ के एमडीएवी स्कूल, गागलहेड़ी के पीजी पायस इंटर कॉलेज, मोंटफोर्ट स्कूल, एसआर पब्लिक स्कूल, प्राइमरी पाठशाला, मैक्स फोर्ट में दो मिनट मौन रखकर और कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गई। छुटमलपुर के जीवन ज्योति अस्पताल में स्टाफ और व्यापार मंडल द्वारा शोकसभा का आयोजन किया गया। ज्योति किरण चौक पर पाक का पुतला फूंका गया। फतेहपुर थाने में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार की अगुवाई में सभी पुलिसकर्मियों ने मौन रख कर श्रद्धांजलि दी। श्री विश्वकर्मा समाज कल्याण समिति की बैठक में भी लोक जताया गया। ब्राह्मण समाज के लोगों ने भी दो मिनट का मौन रखा। भाकियू राष्ट्रवादी और उत्तराखंड सरकार के अल्पसंख्यक एवं वक्फ विकास निगम के पूर्व निदेशक मो. मुजतबा ने घटना की निंदा की। बड़गांव में जय भवानी ग्रुप एंव आजाद युवा भगत सिंह संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। महाराणा प्रताप चौक पर जवानों की शहादत का बदला लेने की मांग की गई। बड़गांव थाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक चतुर्वेदी ने समस्त स्टाफ के साथ दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहारीगढ़ में राष्ट्रीय बजरंग दल एवं अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पाक का पुतला फुंका।
अंबेहटा में लोगों ने दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी। लखनौती के गांव शकरपुर में भाकियू के पूर्व मंडल महामंत्री चौधरी की अगुवाई में श्रद्धांजलि दी गई।
नागल में भाजपाइयों ने आतंकवाद को शरण देने वाले पाकिस्तान का पुतला दहन किया।
बेहट में मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने बस स्टैंड से पाकिस्तान एवं आतंकवाद का पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए शाकंभरी तिराहे पर पहुंच उसे आग के हवाले किया। गांधी चौक में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने श्रद्धांजलि दी। ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल के जिलाध्यक्ष एवं घघरौली स्थित मदरसा जामिया रहमत के प्रबंधक मौलाना डॉ. अब्दुल मालिक मुगीसी ने खिराजे अकीदत पेश की। मिर्जापुर स्थित ग्लोकल स्कूल में छात्र-छात्राओं व अध्यापकों ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
शाकंभरी में युवा जागृति मिशन के कार्यकर्ताओं ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
नानौता के किसान सहकारी चीनी मिल के अतिथि गृह में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष यशवंत राणा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। किसान सहकारी चीनी मिल की शाखा में स्थित सरस्वती जूनियर हाई स्कूल में अध्यापकों ने श्रद्धांजलि दी। चिलकाना में भाजपा तथा हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पाक का पुतला फुंका। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को व्यापारियों ने श्रद्धांजलि दी। थाना प्रांगण में भी पुलिसकर्मियों ने श्रद्धांजलि दी। सुल्तानपुर में पूर्व सभासद सुधीर कुमार जैन के निवास पर प्रबुद्ध नागरिकों ने श्रद्धांजलि दी।

गंगोह में हाथों में पाकिस्तान विरोधी नारे लिखी पट्टिकाएं लेकर स्कूली बच्चे सड़कों पर उतर आये। राम कृष्ण मेहता इंटर कालेज में शोक सभा आयोजित की गई। श्री रामबाग सरस्वती विद्या मंदिर, राजीव मेमोरियल इंस्टीट्यूट, सर्वदलीय संघर्ष समिति आदि ने भी रोष व्यक्त किया। साढ़ौली कदीम में मान्यता प्राप्त विद्यालय कल्याण संगठन ने सलेमपुर गदा के बीएसएम जूनियर हाईस्कूल में श्रद्धांजलि दी। टोडरपुर में ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। तीतरो के गांव तबर्कपुर व खानपुर अफगान में युवाओं ने नारेबाजी कर पाक के पुतले को आग के हवाले किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed