फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भाकियू कार्यकर्ताओं ने लगाया सांकेतिक जाम

भाकियू कार्यकर्ताओं ने लगाया सांकेतिक जाम

Fri, 15 Feb 2019 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने लगाया सांकेतिक जाम
सहारनपुर। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने सहित अन्य मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को पहले कलक्ट्रेट तिराहे पर करीब 20 मिनट सांकेतिक जाम लगाया फिर डीएम कार्यालय के बाहर धरना देकर नारेबाजी की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम 18 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट शेरी को सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम कार्यालय के बाहर धरना पर प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने से किसान आर्थिक संकट में हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान पूरी तरह से परेशान है। एक तरफ तो बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हो रहा है वहीं दूसरी ओर किसानों पर बिजली का बिल और किसान क्रेडिट कार्ड आदि जमा करने के लिए दबाव है। उन्होंने कहा कि बिजली निगम और बैंक बकाया होने पर किसानों की आरसी जारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने चेतावनी दी कि यदि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान आठ दिनों में नहीं हुुुआ तो भाकियू आंदोलन करेगी। करीब डेढ़ घंटा धरना देने बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट शेरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम 18 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने बकाया गन्ना मूल्य का अविलंब और ब्याज सहित भुगतान कराने, एनजीटी के पुुराने वाहनों के बारे में दिए गए आदेश से ट्रैक्टरों को मुक्त करने एवं वाहनों की समय सीमा 15 वर्ष करने और सोयाबीन, दलहन, बासमती धान, मक्का, आलू सहित सभी फलों एवं सब्जियों को भी समर्थन मूल्य के आधीन लाने की मांग की। आलू का समर्थन मूल्य 1200 रुपये प्रति क्विंटल करने, दूध के नाम तय करने और फसलों की शत प्रतिशत खरीद करने सहित अन्य मांग की। इस दौरान अशोक कुमार, मुकेश तोमर, संजय चौधरी, जगपाल सिंह, सरदार मनमोहन सिंह, सुरेंद्र कांबोज, घनश्याम राणा, अजय, अमीर हैदर जैदी, देशपाल सिंह, राजपाल, नरेश स्वामी, रघुवीर सिंह, नरेश यादव, संजिल, कालूराम, ऋषिपाल, प्रदीप ठाकुर, रणधीर सिंह, सुरेश चौहान, नीटू, आलिम प्रधान, बृजपाल सैनी, लोकमणि, अंकुर, नईम खां, संजय आर्य, अरुण राणा, डॉक्टर राजवीर, बबली कांबोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed